गुदरी बाजार में सड़कों को कराया खाली

Published at :23 May 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
गुदरी बाजार में सड़कों को कराया खाली

दरभंगा : गुदरी बाजार लहेरियासराय में वर्षों बाद रास्ते को अतिक्रमण से मंगलवार को मुक्त कराने का भरसक प्रयास किया गया. इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया. परंतु आगे- आगे सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा था और पीछे से पूर्ववत स्थिति बनती जा रही थी. इसका कारण यह था […]

विज्ञापन

दरभंगा : गुदरी बाजार लहेरियासराय में वर्षों बाद रास्ते को अतिक्रमण से मंगलवार को मुक्त कराने का भरसक प्रयास किया गया. इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया. परंतु आगे- आगे सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा था और पीछे से पूर्ववत स्थिति बनती जा रही थी. इसका कारण यह था कि जिस स्टाइल में अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा था वह कारगर नहीं था. पुलिस बल प्रयोग करने के बदले प्यार से अतिक्रमणकारियों को समझा रहे थे.

इसका असर अतिक्रमणकारियों पर कोई विशेष नहीं पड़ रहा था. सड़क पर सबसे अधिक अतिक्रमण साग सब्जी विक्रेताओं द्वारा किया गया है. विक्रेताओं ने बताया कि नगर निगम के अभिकर्ता द्वारा अस्थाई दुकान लगाने के लिए प्रतिदिन बट्टी लिया जाता है. बाजार में साग सब्जी वाले स्थाई दुकानदार एवं नगर निगम अभिकर्ता दोनों के शिकार होने की बात कह रहे थे. स्थाई दुकानदार भी सामने की दुकानों से प्रतिदिन बट्टी वसूल करते हैं. साग सब्जी फल विक्रेताओं ने बताया कि गुदरी बाजार में सबसे ज्यादा अतिक्रमण साइकिल, रिक्शा, ठेला, मोटरसाइकिल एवं चार चक्का वाहन से होता है. इस पर प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया है.

आगे-आगे सड़क खाली कराती रही पुलिस, पीछे से होता रहा अतिक्रमण
डंडा से नहीं, प्यार से समझाती रही पुलिस
फिर सज गयीं दुकानें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन