शातिर मोबाइल चोर समेत तीन धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार कराता था मोबाइल चोरी दरभंगा : दरभंगा स्टेशन व आसपास के मुहल्ले में पलक झपकते ही मोबाइल व लैपटॉप चोरी करने वाला शातिर चोर मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के शिवा गांव निवासी मो. अब्बास के पुत्र निजामुद्दीन उर्फ निजाम को जेपी चौक पर चोरी करते रंगे हाथ पकड़कर लोगों ने पुलिस […]
विज्ञापन
मोबाइल दुकानदार कराता था मोबाइल चोरी
दरभंगा : दरभंगा स्टेशन व आसपास के मुहल्ले में पलक झपकते ही मोबाइल व लैपटॉप चोरी करने वाला शातिर चोर मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के शिवा गांव निवासी मो. अब्बास के पुत्र निजामुद्दीन उर्फ निजाम को जेपी चौक पर चोरी करते रंगे हाथ पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. निजामुद्दीन की निशानदेही पर मोबाइल दुकानदार राहुल रंजन व दुकान के स्टाफ अहमद अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद निजामुद्दीन ने पुलिस के सामने चोरी की बात जिस तरह से कबूल की, उससे पुलिस के भी होश उड़ गये. निजामुद्दीन ने बताया कि वह दरभंगा स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल पलक झपकते ही उड़ा लेता है.
उसने बताया कि सिर्फ दरभंगा स्टेशन से उसने सौ से अधिक मोबाइल उड़ाये हैं. इसे लेकर वह दो बार जीआरपी के हत्थे चढ़ा भी, लेकिन उसके सरगना अहमद ने उसे छुड़ा लिया. उसने बताया कि पहली बार वह सकरी में पकड़ा गया, जहां गलती मानकर छूट गया. दूसरी बार दरभंगा स्टेशन पर चढ़ावा चढ़ाने के बाद जीआरपी ने उसे छोड़ दिया. इस संबंध में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद चोरी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार चोर व मोबाइल दुकानदार से पूछताछ की जा रही है. अभी और खुलासा हो सकता है.
किंग मोबाइल का स्टाफ करवाता था चोरी: निजामुद्दीन ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि किंग मोबाइल का स्टाफ अहमद अली उससे मोबाइल चोरी करवाता था. मोबाइल चोरी के बाद वह चोरी की मोबाइल अहमद को सुपुर्द करता था. इसके एवज में अहमद उसकी मां के बैंक एकाउंट में ग्रीन कार्ड से पैसे ट्रांसफर कर देता था. उसने बताया कि किंग मोबाइल की दो शाखाएं हैं. एक शाखा दरभंगा टावर के बसेरा गली में है, जहां दुकान के मालिक कमतौल थाना क्षेत्र के घनश्याम प्रसाद के पुत्र राहुल रंजन बैठता है. वहीं स्टेशन रोड स्थित उसी दुकान की दूसरी शाखा पर स्टाफ सेनापत निवासी नुरूल होदा का पुत्र अहमद अली बैठता है. निजामुद्दीन ने बताया कि स्टेशन पर वह साधारण मोबाइल चोरी कर पाता था, जिसके एवज में उसे प्रति मोबाइल महज दो सौ से तीन सौ रुपये ही मिलते थे. अहमद ने बताया कि इस मोबाइल का ग्राहक अब कम है. आसपास के मुहल्ले में जाकर मोबाइल की चोरी करो. वहां से अच्छा मोबाइल मिलेगा, जिसकी कीमत ज्यादा मिलेगी. निजामुद्दीन ने बताया कि अहमद के कहने पर करीब छह महीना पहले जेपी चौक स्थित एक मोबाइल सप्लायर के घर 15 नये मोबाइल की चोरी की. वहीं गुरुवार की रात भी फिर उसी घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह रंगे हाथों पकड़ा गया.
दुकानदार ने कहा, नहीं पता था स्टाफ करवा रहा चोरी: किंग मोबाइल के मालिक राहुल रंजन ने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि उसका स्टाफ अहमद अली चोरी करवाता है. हालांकि उसने माना कि अहमद द्वारा उपलब्ध कराये गये मोबाइल को वह कमतौल सहित कई दुकानदारों व ग्राहकों को बेचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




