बंद घर में शराब देख सन्न रह गयी महिला, 212 बोतल नकली शराब बरामद

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के साहसुपन निवासी स्व. गणेश सहनी की पत्नी चेचरी देवी की सूचना पर पुलिस ने उसके घर से 375 एमएल के 212 बोतल नकली शराब बरामद की है. चेचरी देवी दूसरे जगह किराये के मकान में रहती है. बुधवार को उसने जब अपने घर का ताला खोला, तो सन्न रह […]
दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के साहसुपन निवासी स्व. गणेश सहनी की पत्नी चेचरी देवी की सूचना पर पुलिस ने उसके घर से 375 एमएल के 212 बोतल नकली शराब बरामद की है. चेचरी देवी दूसरे जगह किराये के मकान में रहती है. बुधवार को उसने जब अपने घर का ताला खोला, तो सन्न रह गयी. घर में काफी मात्रा में शराब देख, उसने आस-पड़ोस के लोगों के सहयोग से पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां छापेमारी कर शराब बरामद की. इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसकी पुष्टि एएसपी दिलनवाज अहमद ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




