Darbhanga News: बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बलहा में 11 घर खाक

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बलहा गांव में गुरुवार की शाम अगलगी की घटना में 11 घर रखा हो गये. घर में रखे अन्न, वस्त्र नकदी सहित सभी सामान जलकर खाक हो गये.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. अंचल क्षेत्र के बलहा गांव में गुरुवार की शाम अगलगी की घटना में 11 घर रखा हो गये. घर में रखे अन्न, वस्त्र नकदी सहित सभी सामान जलकर खाक हो गये. जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे बलहा निवासी मो. जहीर के घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया. शोर सुन जुटे ग्रामीणों ने लोगों को घर से बाहर निकाला. आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करने लगे. सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने बची हुई आग को पूरी तरह शांत किया. इस अगलगी में मो. जहीर के अलावा मो. अब्बास, मो. कैशर, मो. असलम, मो. आजाद, मो. चांद, मो. सहवाग, मो. जुमराती, मो. जसीम, मो. मोती व मो. रहमान के घर व घर में रखे अन्न, वस्त्र व नकदी सहित सभी सामान जलकर स्वाहा हो गये. इस घटना में सामान के साथ लोगों के जमीन के कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि आग की भेंट चढ़ गये. सूचना पर प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह पहुंचे. पीड़ितों को ढांढस बंधाया. नियमानुकूल आपदा प्रबंधन से सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. प्रमुख ने घटना की सूचना मोबाइल पर सीओ राकेश सिंह यादव को देते हुए तत्काल राहत कार्य चलाने की बात कही. सीओ ने पीड़ित परिवारों का सरकारी सहायता शुक्रवार को देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन