डीटीओ कार्यालय पर छापा, पांच कर्मी समेत 13 बिचौलिये गिरफ्तार

दरभंगा : प्रशिक्षु आइएएस व सहायक समाहर्ता विजय कुमार मीणा तथा एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को डीटीओ कार्यालय में छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम जैसे ही डीटोओ कार्यालय पहुंची, वहां मौजूद कर्मियों व बिचौलियों में हड़कंप मच गयी. बिचौलिये इधर-उधर भागने लगे. मौके से एक दर्जन बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया. पांच […]
दरभंगा : प्रशिक्षु आइएएस व सहायक समाहर्ता विजय कुमार मीणा तथा एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को डीटीओ कार्यालय में छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम जैसे ही डीटोओ कार्यालय पहुंची, वहां मौजूद कर्मियों व बिचौलियों में हड़कंप मच गयी. बिचौलिये इधर-उधर भागने लगे. मौके से एक दर्जन बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया. पांच कर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है. इनके पास से पुलिस ने 4.50 लाख रुपये, रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन और रखे पैसे भी बरामद किये.
बताया जाता है कि टीम जब डीटीओ कार्यालय के लाइसेंस काउंटर पर पहुंची, तो उन्हें वहां कई तरह की गड़बड़ियां मिलीं. खजाने में कुल तीन लाख 39 हजार चार सौ 73 रुपये का चालान कटा हुआ था. इसके एवज में बैंक में मात्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




