परची पर बाहर की दवा लिखी देख कर नर्स से की पूछताछ

Published at :16 Nov 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
परची पर बाहर की दवा लिखी देख कर नर्स से की पूछताछ

डीएमसीएच का हाल. स्वास्थ्य विभाग के िनदेशक ने किया निरीक्षण दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ चन्द्र मोहन झा एवं सहायक निदेशक डॉ अंजनी कुमार डीएमसीएच के निरिक्षण को ले बुधवार को करीब 12 बजे डीएमसी के प्राचार्य कार्यालय पहुंचे. निदेशक प्रमुख व सहायक निदेशक के पहुंचने की सूचना पर बुधवार को चिकित्सक […]

विज्ञापन

डीएमसीएच का हाल. स्वास्थ्य विभाग के िनदेशक ने किया निरीक्षण

दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ चन्द्र मोहन झा एवं सहायक निदेशक डॉ अंजनी कुमार डीएमसीएच के निरिक्षण को ले बुधवार को करीब 12 बजे डीएमसी के प्राचार्य कार्यालय पहुंचे. निदेशक प्रमुख व सहायक निदेशक के पहुंचने की सूचना पर बुधवार को चिकित्सक व कर्मी समय से अपने ड्यूटी पर तैनात दिखे. डीएमसीएच प्रशासन व विभागाध्यक्ष के साथ बैठक के बाद अधिकारियों ने इंमरजेसी एवं सर्जरी विभाग का निरिक्षण किया.
सर्जरी आइसीयू में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने मरीज के परचा पर लिखी बाहर की दवाओं को पढ़कर नर्स से पूछताछ की. नर्स ने इस संबंध में चिकित्सक से बात करने को कहा. नर्स ने कहा कि यह परचा डॉक्टर ने लिखा है. हम केवल मरीजों को दवा देते हैं. इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है.
सर्जरी विभाग के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने जलजमाव की समस्या के बारे में अधिकारी को बताया. अधीक्षक ने बताया कि सुपरस्पेलिएटी अस्पताल के निमार्ण के कारण अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. अधिकारियों ने अधीक्षक की बात को रजिस्टर में अंकित किया. भौतिक स्त्यापन के बाद अधिकारी डीएमसी स्थित प्राचार्य कार्यालय चले गये.
दिसंबर में स्वास्थ्य मंत्री करेंगे निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण करेंगे. इसके मद्देनजर दोनों अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेजों में एमसीआई के मापदंडों के अनुरूप फैकल्टी, इन्फास्ट्रक्चर, इक्यूपमेंट की स्थिति एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधा एवं इसे गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने के उद्देश्य से डीएमसीएच प्रशासन के साथ बैठक की. डीएमसी प्राचार्य कार्यालय स्थित सभागार में हुए बैठक में डीएमसीएच अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र, उपाधीक्षक डॉ बालेश्वर सागर, दरभंगा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा एवं सभी विभागाध्यक्ष मौजुद थे.
बैठक में विभागाध्यक्षों ने विभाग की कमियों का लिस्ट अधिकारियों को सुपुर्द किया. इसमें गायनिक विभाग ने सात फैकेल्टी मेंबर, सत्रह पारामेडिकल स्टाफ, इक्यूमेंट्स एवं इन्फाक्सट्रचर की कमियों का लिस्ट अधिकारी को सौंपा. वहीं शिशु रोग विभाग ने अठारह फैक्लटी मेंबर एवं पांच पारामेडिकल स्टाफ एवं अन्य मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा.
वहीं सर्जरी विभाग, मेडिसिन विभाग, नेत्र रोग विभाग ने विभाग में व्याप्त कमियों का लिस्ट सौंपा. बैठक में नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार से एमसीआइ के मानक के अनुरूप कमियों के अलावा आई बैंक पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने इन कमियों को दूर करने को ले अधीक्षक को निर्देश दिया.
विभागाध्यक्षों को इन कमियों के निष्पादन नहीं होने पर विभाग को इसकी सूचना देने को कहा. बैठक करीब साढ़े तीन बजे तक चली. विभागाध्यक्षों ने अस्पताल में टेक्निशियन की कमी के कारण हो रहे परेशानी से अधिकारी को अवगत कराया. अधिकारियों ने प्राचार्य को विज्ञापन निकालकर तृतीय वर्गीय कर्मियों के खाली पदों पर निविदा पर नियुक्ति को ले को निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन