सड़क मोटरेबुल बनाइये तभी पिलायेंगे खुराक

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान. : प्रखण्ड के नदियामी गांव में ग्रामीणों ने उछटी नदियामी सड़क को मोटरेबुल बनाने की मांग को लेकर रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया. ग्रामीणों ने गंगा मुखिया के नेतृत्व में बैठक कर सड़क आवागमन चालू किये जाने तक पोलियो अभियान के बहिष्कार का निर्णय लिया. ग्रामीण […]
दरभंगा, कुशेश्वरस्थान. : प्रखण्ड के नदियामी गांव में ग्रामीणों ने उछटी नदियामी सड़क को मोटरेबुल बनाने की मांग को लेकर रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया. ग्रामीणों ने गंगा मुखिया के नेतृत्व में बैठक कर सड़क आवागमन चालू किये जाने तक पोलियो अभियान के बहिष्कार का निर्णय लिया.
ग्रामीण बाढ़ में जगह-जगह सड़क में हुए कटाव से आवागमन बाधित रहने से पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार आवागमन सुचारू कराये जाने तक पोलियो के बहिष्कार करने पर अड़े रहे. सूचना मिलते ही बीडीओ विवेक रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. वाणीश झा, पंचायत के मुखिया बलराम सिंह नदियामी पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर पोलियो कार्यक्रम शुरू कराने को लोगों के साथ वार्त्ता करने में जुटे रहे.
घंटों अथक प्रयास के बाद बीडीओ द्वारा सड़क में तत्काल ईंट डालकर मोटरेबुल बनाकर आवागमन चालू कराने के अाश्वासन पर लोग अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने पर राजी हुए. इस कारण नदियामी में पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ. मौके पर बलराम मुखिया, कपो मुखिया, केशव सिंह, सावन सिंह, रवीन्द्र सिंह, मो. इसलाम, राज राय, दयाराम मुखिया आिद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




