बहादुरपुर के सिनुआरा में मिली अवैध शराब फैक्ट्री

दरभंगा : विश्वकर्मा पूजा के दौरान पियक्कड़ों व शराब कारोबारियों की धमाचौकरी की सूचना पर रविवार की रात एसएसपी के निर्देश पर जिले में शराब कारोबारियों व पियक्कड़ों के विरूद्ध विशेष ड्राइव चलाया गया. विशेष अभियान में बहादुरपुर थाना पुलिस ने सिनुआरा पंचायत में छापेमारी कर अवैध रूप से देशी शराब के फैक्ट्री का उद्भेदन […]
दरभंगा : विश्वकर्मा पूजा के दौरान पियक्कड़ों व शराब कारोबारियों की धमाचौकरी की सूचना पर रविवार की रात एसएसपी के निर्देश पर जिले में शराब कारोबारियों व पियक्कड़ों के विरूद्ध विशेष ड्राइव चलाया गया. विशेष अभियान में बहादुरपुर थाना पुलिस ने सिनुआरा पंचायत में छापेमारी कर अवैध रूप से देशी शराब के फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.
वहीं सदर थाना पुलिस ने रानीपुर के नवटोलिया गांव में शराब के साथ दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है. जबकि नगर थाना पुलिस ने रत्नोपट्टी में छापेमारी कर दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार पियक्कड़ों में रत्नोपट्टी के महेश कुमार साहव व संजय साह शामिल है. इधर घनश्यामपुर पुलिस ने बेलवारा गांव में छापेमारी कर शराब के दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बिरौल पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




