बच्चा नहीं होने पर महिला ने जहर खाकर दे दी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी के फतुलाहा गांव निवासी राजगीर चौपाल की 23 वर्षीया पत्नी तेतरी देवी की जहर से मौत हो गयी. बेंता ओपी को दिए बयान में मृतका के पिता भुटाई चौपाल ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व बेटी की शादी हुई थी. तेतरी बच्चा नहीं होने से निराश और […]
विज्ञापन
दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी के फतुलाहा गांव निवासी राजगीर चौपाल की 23 वर्षीया पत्नी तेतरी देवी की जहर से मौत हो गयी.
बेंता ओपी को दिए बयान में मृतका के पिता भुटाई चौपाल ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व बेटी की शादी हुई थी. तेतरी बच्चा नहीं होने से निराश और चिड़चिड़ी हो गयी थी. बच्चा नहीं होने के कारण पिछले महीने तेतरी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था.
गत रात तेतरी ससुराल में खाना बनाकर सोने चली गयी. अहले सुबह करीब तीन बजे उसे उल्टी होने लगी. पति राजगीर ने पूछा तो तेतरी ने बताया कि कीटनाशक खा ली है. इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. सुबह साढ़े चार बजे उसने दम तोड़ दिया. शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




