अमन-तरक्की की मन्नत के साथ अदा की नमाज

Published at :03 Sep 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
अमन-तरक्की की मन्नत के साथ अदा की नमाज

दरभंगा : मुल्क में अमन-चैन बहाल करने तथा तरक्की की मन्नत के साथ ईद-उल-अजहा पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की. एक-दूसरे को पर्व की मुबारकवाद दी. परंपरागत तरीके से कुर्बानियां दी. इसे लेकर पूरे दिन शहर में चहल-पहल बनी रही. मेहमानबाजी के लिए आने-जाने वालों का सिलसिला जारी रहा. शनिवार की सुबह स्नान आदि से […]

विज्ञापन

दरभंगा : मुल्क में अमन-चैन बहाल करने तथा तरक्की की मन्नत के साथ ईद-उल-अजहा पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की. एक-दूसरे को पर्व की मुबारकवाद दी. परंपरागत तरीके से कुर्बानियां दी. इसे लेकर पूरे दिन शहर में चहल-पहल बनी रही. मेहमानबाजी के लिए आने-जाने वालों का सिलसिला जारी रहा. शनिवार की सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नये परिधान धारण किये. सिर पर टोपी रखी. इत्र छिंटे. इसके बाद बकरीद की नमाज अदा करने के लिए निर्धारित स्थल की ओर रवाना हो गये.

छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक इसमें शामिल थे. मुहल्लों से टोलियों की शक्ल में सभी मदरसा, मस्जिद तथा ईदगाह पहुंचे. निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज अदा की. इस अवसर पर मौलवियों ने अपने कौम के बताये नियम का अक्षरश: पालन करने का संदेश देते हुए समाज में भाईचारगी के साथ रहने, किसी तरह का पाप कर्म नहीं करने, मुल्क की तरक्की में अपना योगदान देने का संदेश दिया.

बकरीद पर दरभंगा टावर स्थित जामा मस्जिद, किलाघाट स्थित शाही मस्जिद, जिला स्कूल के निकट मदरसा, लहेरियासराय स्थित मस्जिद सहित अन्य ईदगाह व मस्जिदों में सुबह से ही इसे लेकर खास चहल-पहल नजर आने लगी. इसे लेकर नमाज के स्थल की विशेष साफ-सफाई की गयी थी. नगर निगम की ओर से चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया था. ईदगाह-मस्जिदों के पहुंच पथ की सफाई की गयी थी. अल्पसंख्यक मुहल्लों में विशेष अभियान चलाया था.
शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को संपन्न कराने के नजरिये से जिला पुलिस कप्तान सत्य वीर सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे. सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गयी थी. एसएसपी श्री सिंह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे. वहीं गश्ती दल लगातार गश्त लगा रहे थे. लालबाग मुहल्ले की घटना को छोड़कर शहर में बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया.
अकीदतमंदों ने परंपरानुरूप इस अवसर पर कुर्बानी दी. उसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की मुबारकवाद पेश की. यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. इस दौरान घर में पकाये पकवान का भी जमकर लुत्फ उठाया. बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन