फिर गिरी कमरे की छत, बची छात्रा

Published at :01 Sep 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
फिर गिरी कमरे की छत, बची छात्रा

दरभंगा : डीएमसीएच के जीएनएम स्कूल के नर्सिंग छात्रावास के जर्जर भवन में छात्राओं के सिर पर मौत नाच रही है. भवन इतना जर्जर हो चुका है कि लगातार छत का टुकड़ा टूट-टूटकर गिर रहा है. पिछले एक सप्ताह की बात करें तो एक पखवाड़े में चौथी बार छत का टुकड़ा गिरा है. गुरुवार की […]

विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच के जीएनएम स्कूल के नर्सिंग छात्रावास के जर्जर भवन में छात्राओं के सिर पर मौत नाच रही है. भवन इतना जर्जर हो चुका है कि लगातार छत का टुकड़ा टूट-टूटकर गिर रहा है. पिछले एक सप्ताह की बात करें तो एक पखवाड़े में चौथी बार छत का टुकड़ा गिरा है.

गुरुवार की सुबह भी कमरा नंबर 71 में छत का टुकड़ा गिरने से प्रथम वर्ष की छात्रा सोनी कुमारी व संयुक्ता कुमारी बाल-बाल बच गयी. बता दें कि इससे पहले बुधवार को छत का टुकड़ा गिरने से प्रथम वर्ष की छात्रा व नालंदा जिले के एकंगरसराय निवासी संजय कुमार की पुत्री अंजली सिन्हा बुरी तरह से चोटिल हो गई. चोट लगने से छात्रा बेहोश हो गयी थी. जिसे आनन-फानन में साथी छात्राओं ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था.
अस्पताल से इलाज के बाद उसे छुट्टी तो दे दी गई लेकिन, अभी भी वह पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हुई है. वहीं इससे पहले पिछले सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को भी छत से कंक्रीट का टुकड़ा गिरा था. सोमवार को कमरा नं 48 में छत से टुकड़ा गिरने से रीना कुमारी चोटिल हो गयी थी. मामूली चोट के कारण बात आयी गयी हो गई थी. लेकिन लगातार छत का टुकड़ा गिरने से अब छात्राओं में भारी दहशत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन