जिले में 22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

दरभंगा : आपदा प्रबंधन विभाग ने सरकार को भेजी गयी दैनिक बाढ़ प्रतिवेदन में बताया है कि जिला के कुल 14 प्रखण्डों के 238 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए है. इनमें से 173 पंचायत पूर्ण रूप से एवं 65 आंशिक रूप से प्रभावित हैं. प्रभावित गांवों की संख्या 917 है. अबतक कुल लगभग 22 लाख […]
दरभंगा : आपदा प्रबंधन विभाग ने सरकार को भेजी गयी दैनिक बाढ़ प्रतिवेदन में बताया है कि जिला के कुल 14 प्रखण्डों के 238 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए है. इनमें से 173 पंचायत पूर्ण रूप से एवं 65 आंशिक रूप से प्रभावित हैं. प्रभावित गांवों की संख्या 917 है. अबतक कुल लगभग 22 लाख की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है. लगभग दो लाख पशु भी प्रभावित हुए हैं. कुल 1.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित हुआ है. अबतक कुल 48 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. 41 स्वास्थ्य केन्द्रों में अबतक लगभग 15 हजार व्यक्तियों का ईलाज करवाया गया है. मोबाईल मेडिकल टीम विभिन्न पथों पर कार्यरत है. जिले में 27 हजार 850 फूड पैकेट विभिन्न प्रखण्डों में वितरण हेतु भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




