बेनीपुर में टूटा जकौली का सुरक्षा बांध, दर्जनों परिवार बेघर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिले में बाढ़ की हालत विकट बनी हुई है. बांध अनवरत टूट रहे हैं. बेनीपुर के जकौली में जीवछ नदी का सुरक्षा बांध मंगलवार की देर रात टूट गया. इससे जकौली व माधोपुर सहित बलनी, काजियाना, चौगमा, बसुहाम व धरौड़ा आदि गांवों में तेजी से बाढ़ का पानी फैलने लगा है. सैंकड़ों घरों […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिले में बाढ़ की हालत विकट बनी हुई है. बांध अनवरत टूट रहे हैं. बेनीपुर के जकौली में जीवछ नदी का सुरक्षा बांध मंगलवार की देर रात टूट गया. इससे जकौली व माधोपुर सहित बलनी, काजियाना, चौगमा, बसुहाम व धरौड़ा आदि गांवों में तेजी से बाढ़ का पानी फैलने लगा है. सैंकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. लोग विस्थापित हो गये हैं. इधर, काफी प्रयास के बावजूद बलनी गांव के पास जीवछ नदी
बेनीपुर में टूटा
पर स्लूइस गेट टूट गया है. कटवासा के पास अभी भी रिसाव जारी है. मंगलवार देर रात जकौली में जीवछ नदी पर बना सुरक्षा बांध टूट गया. तेजी से बाढ़ का पानी गांवों में प्रवेश करने लगा. निजी नाव के सहारे मुखिया लालबाबू यादव ने प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया. खुले आसमान के नीचे सात दर्जन से अधिक परिवार के लोगों ने शरण ले रखी है. इधर, हनुमाननगर के पटोरी गांव में सुरक्षा बांध टूटने से तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है. बुधवार को विशनपुर-बिठौली मार्ग पर जगह-जगह पानी चढ़ गया. इस वजह से आवागमन ठप है. प्रखंड के विशनपुर चौक, गोढैला व पटोरी गांव के पास दो से तीन फीट पानी बह रहा है. 50 हजार की आबादी का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क भंग हो गया है.
वहीं डूबने से पांच लोगों की मौत हो गयी है. जाले के मलिकपुर गांव में 30 वर्षीय संजय मल्लिक की मौत हो गयी. बहादुरपुर के मेकना वेदा पंचायत के नवटोलिया निवासी रामदेव सहनी के 16 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार सहनी व बसतपुर गांव के अब्दुल मजीद के 12 वर्षीय पुत्र मो सुहैल की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी है. कुशेश्वरस्थान के बड़गांव में डूबने से 60 वर्षीय राधेश्याम सिंह की मौत हो गयी. बुधवार को इनका शव बरामद हुआ. राधेश्याम दो दिनों से लापता थे. इधर, हायाघाट के रेल पुल के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से पूर्वी रुस्तमपुर निवासी लालू पासवान के 40 वर्षीय पुत्र मिथुन पासवान की मौत हो गयी है.
दरभंगा के दो दर्जन मुहल्लों में तीन से चार फीट पानी
इधर, शहरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति विकराल बनी हुई है. दो दर्जन से अधिक मुहल्लों में तीन से पांच फीट पानी जमा है. करीब पांच सौ घरों में पानी घुसा हुआ है. सड़कों पर नाव चल रही है. पानी कम नहीं हो रहा है. प्रशासन की ओर से अभी तक राहत व बचाव के लिए ठोस पहल नहीं की गयी है.
बलनी में जीवछ नदी का टूटा स्लूइस गेट
विशनपुर-बिठौली मार्ग पर चढ़ा
बागमती का पानी, आवागमन ठप
जिले में डूबने से पांच लोगों की गयी जान
शहरी क्षेत्र के दो दर्जन मोहल्लों में लगा तीन से चार फीट पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




