दर्जनभर झोंपड़ियां ध्वस्त, बढ़ी बेचैनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ़. शहर के आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों में घुसा बागमती नदी का पानी बाढ़ को ले शहरवासियों में दहशत का माहौल दरभंगा : बागमती नदी के जलस्तर में कमी होते देख बाढ़ की समस्या कम होने तथा यह संकट अब समाप्त होने के प्रति लोग अभी आश्वस्त हो ही रहे थे कि बीती रात […]
विज्ञापन
बाढ़. शहर के आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों में घुसा बागमती नदी का पानी
बाढ़ को ले शहरवासियों में दहशत का माहौल
दरभंगा : बागमती नदी के जलस्तर में कमी होते देख बाढ़ की समस्या कम होने तथा यह संकट अब समाप्त होने के प्रति लोग अभी आश्वस्त हो ही रहे थे कि बीती रात से शहर के उत्तरी भाग से शहर में बागमती नदी का पानी प्रवेश करने लगा. बागमती नदी का पानी नित्य नये इलाके तलाश कर शहर को जलमग्न करने पर तुला हुआ है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि नदी में पानी कम हो रहा है, तो आखिर नये क्षेत्रों को पानी आ किधर से रहा है.
रविवार की रात से बागमती नदी का पानी नगर क्षेत्र के वार्ड दो को अपना निशाना बनाया है. सुंदरपुर बीरा, मठ पोखर, नयाटोला, छट्ठी पोखर की ओर पानी तेजी से फैल रहा है. तेजी से फैल रहे पानी से कई झोपड़ियां धराशायी हो गयी हैं. इससे लोगों की समस्या बढ़ गयी है. पानी बढ़ते रहने की स्थिति में बेला स्थित इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में मौजूद विद्युत उपकेंद्र में पानी घुसने की आशंका बढ़ गयी है. इधर दोनार उपकेंद्र में कमला नदी का पानी घुस चुका है.
नाला जाम करने से लोगों ने किया मना
शीशो के बागमती नदी का पानी एनएच 57 के पुलिया से होकर तेजी से शहर के मुहल्लों में फैलना शुरू हो गया है. नाले के रास्ते जालान कॉलेज के निकट पानी का बहाव की सूचना मिलते ही नगर निगम ने मुहाने को जाम करने के लिये एक टीपर गाड़ी पर मिट्टी भरे बोरे आनन-फानन में मंगवाया. हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध किये जाने पर गाड़ी वापस लौटा दी गयी. आ रहे पानी का मुआयना नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह करने पहुंचे थे. मुहाना जाम करने को लेकर स्थानीय लोगों से नगर आयुक्त श्री सिंह ने बात भी की. लोगों का कहाना था कि एक स्थान पर जाम करने से पानी रूकेगा नहीं. जाम करने से बाढ़ का पानी फिर दूसरे स्थान से आना शुरू हो जायेगा. साथ ही नाला जाम करने से नगर की ओर से आने वाला नाला का पानी भी सड़क पर जमाव हो जायेगा.
एनएच-57 की पुलिया
से आ रहा पानी
शीसो के बागमती नदी के बाढ़ का पानी एनएच 57 के पुलिया के नीचे से तेजी में सुंदरपुर बीरा, नयाटोला, मठ पोखर आदि स्थानों पर पानी फैल रहा है. बढ़ते पानी के दबाव के कारण गेना पोखर का पानी सड़क के आर-पार बहाव होने तथा सुरक्षा दिवाल नही रहने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है.
कमर तक फैला पानी
एनएच 57 की ओर से सुंदरपुर बीरा की ओर जाने वाले सड़क पर कमर तक पानी जमा हो गया है. बगल में बने विंदेश्वर बाबा महादेव मंदिर चारों ओर पानी से घिर गया है. इसी सड़क पर कुछ आगे कई लोगों की झोपड़ी उजर गयी है. धीरे-धीरे आस-पास के मुहल्लों में नाले के रास्ते पानी जाने का क्रम जारी रहने से लोगों में चिंता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




