बाइपास पर बाढ़पीड़ित गढ़ रहे भविष्य का ताना-बाना

दरभंगा : बाढ़़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. शहर से सटे बहादुरपुर तथा हनुमाननगर प्रखंड के चांडी, रामपुर, मुस्तफापुर, भरौल, मोहम्मदपुर, धरनीपट्टी, श्रीरामपुर, कमलपुर आदि गांव में राहत शिविर तो दूर, हालचाल का पता लगाने के लिए भी कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं. इन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है. शाम होते ही अंधेरा […]
दरभंगा : बाढ़़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. शहर से सटे बहादुरपुर तथा हनुमाननगर प्रखंड के चांडी, रामपुर, मुस्तफापुर, भरौल, मोहम्मदपुर, धरनीपट्टी, श्रीरामपुर, कमलपुर आदि गांव में राहत शिविर तो दूर, हालचाल का पता लगाने के लिए भी कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं. इन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है. शाम होते ही अंधेरा छा जाता है. पीड़ितों की सबसे बड़ी समस्या पेयजल एवं शौचालय की है. गर्भवती महिलाएं एवं नवजात बच्चे को लेकर विशेष परेशानी है.
कई लोग घर के अगल-बगल ऊंचे स्थलों पर रतजगा कर सामान की रखवाली कर रहे हैं. अधिकांश लोगों का माल-मवेशी एवं अन्य समान अचानक आई बाढ़़ से बर्बाद हो चुका है. इन गांव के अधिकांश पीड़ितों ने बाइपास को ठिकाना बना लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




