विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन

चौतरवा : बगहा विधायक राघव शरण पांडेय ने गुरुवार की शाम इलाके में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के दुःख दर्द को सुना़ इस दौरान वे बहुरवा, चौतरवा कॉलोनी, चौतरवा आदि गांवों का दौड़ा करते हुए बगहा की तरफ रवाना हुए. उन्होंने ने कहा कि बगहा पुलिस जिला पूरी तरह बाढ़ से तबाह हो गया है. बाढ़ […]
चौतरवा : बगहा विधायक राघव शरण पांडेय ने गुरुवार की शाम इलाके में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के दुःख दर्द को सुना़ इस दौरान वे बहुरवा, चौतरवा कॉलोनी, चौतरवा आदि गांवों का दौड़ा करते हुए बगहा की तरफ रवाना हुए. उन्होंने ने कहा कि बगहा पुलिस जिला पूरी तरह बाढ़ से तबाह हो गया है. बाढ़ से काफी क्षति हुई है.उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय में आपलोग धैर्य बनाये रखें. सरकार से जो भी सहायता मिलने वाला है उसको हर संभव दिलवाया जायेगा.सरकार द्वारा प्रशासन को निर्देश दिया जा चुका है कि प्रथम चरण में चूड़ा मीठा एवं अनाज का वितरण सुनिश्चित करावें. प्रशासन द्वारा कई जगहों पर भोजन की व्यवस्था करायी गयी है.
सरकारी कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके. सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने को तत्पर है. ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान हुई है उसको आप सर्वे करने आये कर्मचारियों से अपनी क्षति हुई समान जरूर नोट करवा देंगे. यह आप सबों की जिम्मेवारी है.जैसे किसी घर गिर गया हो, फसल नुकसान हुआ हो उसको जरूर नोट करवा देंगे.
मौके पर विधायक प्रतिनिधि बृजेश प्रसाद, बच्चा पांडेय, श्रीकांत हालदार, मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, काशी बैठा, विनोद सिंह, बीबी बनकटवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरिनारायन चौधरी, विशुन यादव, नवीन व्यापारी, तपन हालदार, गौतम हालदार, विमल मिस्त्री आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




