शहर पर बाढ़ का खतरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

दहशत में लोग . बागमती नदी उफान पर, तटबंध पर दबाव दरभंगा : पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश व नेपाल की तराई इलाके में हो रही मूसलधार बारिश के बाद बागमती नदी भी उफान पर है. दो दिनों से नदी के जलस्तर में तेजी देखी जा रही है. नदी में अचानक आये […]
विज्ञापन
दहशत में लोग . बागमती नदी उफान पर, तटबंध पर दबाव
दरभंगा : पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश व नेपाल की तराई इलाके में हो रही मूसलधार बारिश के बाद बागमती नदी भी उफान पर है. दो दिनों से नदी के जलस्तर में तेजी देखी जा रही है. नदी में अचानक आये पानी के कारण शहरी सुरक्षा बांध पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया है. नदी के निकट रहने वाले लोग नदी के पानी में हो रही बढ़ोतरी से दहशत में है. लोगों को बाढ़ आने की आशंका का डर सताने लगा है. बांध से सटे इलाके के लोग रतजगा कर रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने की स्थिति में बाढ़ आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. इधर बांध से सटे शहरी क्षेत्र के लोग नदी में बढ़ते पानी को देख बाढ़ आने की संभावना को देखते हुये खाने-पीने के सामानों की खरीददारी करना शुरू कर दिये है. हालांकि अभीं शहर में बाढ़ का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है. लेकिन अगर कुछ दिनों तक इसी तरह से बारिश होती रही तो शहर पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




