समस्तीपुर के तीन दारोगाअों पर गिरी गाज

दरभंगा : दरभंगा प्रक्षेत्र में पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के साथ-साथ मद्य निषेद्य अधिनियम के तहत लापरवाह पुलिस कर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है. दरभंगा प्रक्षेत्र में शराब कारोबारियों को संरक्षण देने व शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने के आरोप में अब तक एक पुलिस निरीक्षक सहित […]
दरभंगा : दरभंगा प्रक्षेत्र में पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के साथ-साथ मद्य निषेद्य अधिनियम के तहत लापरवाह पुलिस कर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है. दरभंगा प्रक्षेत्र में शराब कारोबारियों को संरक्षण देने व शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने के आरोप में अब तक एक पुलिस निरीक्षक सहित 21 पुलिस अधिकारियों पर कारवाई की गाज गिरी है. दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक उमा शंकर सुधांशु ने प्रक्षेत्र में मद्य निषेद्य मामले में अबतक की गई कार्रवाई की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि प्रक्षेत्र में अब तक 53 हजार 311 लीटर देशी व एक लाख 617 लीटर विदेशी शराब जब्त किये गये हैं. आइजी ने माना कि अभी भी प्रक्षेत्र में बाहर से शराब लाया जा रहा है. बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल से वाहनों से शराब का खेप आ रहा है. वहीं ट्रेनों के माध्यम से भी शराब का खेप यहां पहुंच रहा है. जिसको लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. शराब कारोबार को रोकने के लिए चार स्तर आपूर्तिकर्ता, प्राप्तकर्ता, भंडारण करने वाले और घर-घर पहुंचाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




