गरम माड़ में गिरने से झुलसे बच्चे की मौत

दरभंगा : मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के भुपेन्द्र यादव के 14 माह के पुत्र शिवम गर्म माड़ में गिरकर बुरी तरह झुलस गया. इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गयी. बच्चे को फुलपरास अस्पताल ने भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. […]
दरभंगा : मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के भुपेन्द्र यादव के 14 माह के पुत्र शिवम गर्म माड़ में गिरकर बुरी तरह झुलस गया. इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गयी. बच्चे को फुलपरास अस्पताल ने भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. डीएमसीएच पहुंचने पर डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मां बबिता ने बेंता ओपी को दिए बयान में बताया कि वह सोमवार को 11 बजे खाना बना रही थी.
एकलौता बच्चा शिवम ने चलना शुरू ही किया था. इसी दौरान वह दौड़ते हुए उसके नजदीक आया और माड़ में लड़खराकर गिर गया. शिवम बुरी तरह झुलस गया. ईलाज के लिए फुलपरास अस्पताल ले जाया गया. डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही इसकी मृत्यु हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




