अब बंद हो जाएगा भुगतान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

दिक्कत. आधार से नहीं जुड़ा हजारों पेंशनरों का खाता 31 जुलाई तक आधार से जोड़ने का था समय दरभंगा : बैंक खाता को 31 जुलाई तक आधार से जोड़े जाने का समय आज समाप्त हो गया. जानकारी के अनुसार हजारों पेंशनरों का खाता आधार से नहीं जुड़ सका है. अब ऐसे लाभुकों को पेंशन योजना […]
विज्ञापन
दिक्कत. आधार से नहीं जुड़ा हजारों पेंशनरों का खाता
31 जुलाई तक आधार से जोड़ने
का था समय
दरभंगा : बैंक खाता को 31 जुलाई तक आधार से जोड़े जाने का समय आज समाप्त हो गया. जानकारी के अनुसार हजारों पेंशनरों का खाता आधार से नहीं जुड़ सका है. अब ऐसे लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा. हां, सरकार खाता को आधार से जोड़ने के लिए और समय देती है तो और बात होगी.
सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने बताया कि आधार सीडिंग को लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर लगातार काम किया गया. छह महीने से लगातार संचार के माध्यम से एवं प्रखंड स्तरीय बैठक के माध्यम से इसकी जानकारी प्रसारित की जाती रही. 31 जुलाई तक आधार से नहीं जुड़ने वाले लाभुकों का पेंशन स्वत: बंद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी सारी जवाबदेही प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की होगी. प्रथम फेज में जिला में दो लाख 56 हजार 847 एवं दूसरे फेज में दो लाख 32 हजार 246 पेंशनधारियों का डाटा डिजिटाइजेशन प्रखंड स्तर से किया गया.
अभी तक मात्र एक लाख 89 हजार 62
0 पेंशनधारियों के अभिलेखों को ही प्रखंड स्तर पर लॉक किया गया है. मात्र एक लाख 73 हजार 161 पेंशनधारियों के खाते में ही डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है.
अभिलेख सुधार करने में प्रखंडों को रूचि नहीं : केंद्र की एजेंसी पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 16 हजार 124 पेंशनरों के अभिलेखों में त्रूटि पाते हुए रिजेक्ट कर दी. अभिलेखों को पुनः सुधार कर भेजने को कहा गया. इस संबंध में प्रत्येक प्रखंड को रिजेक्ट अभिलेख में सुधार कर भेजने का अनुरोध किया गया. छह माह बीतने के बावजूद प्रखंड स्तर से त्रुटि को सुधारकर सामाजिक सुरक्षा कोषांग को अभिलेख नहीं भेजा गया है. इस वजह से संबंधित पेंशनधारी प्रखंड से लेकर जिला तक भटक रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




