कर्मियों ने काम किया ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

चेतावनी. मांगें पूरी नहीं होने पर किया जायेगा आंदोलन दरभंगा : संचार निगम इंपलाइज एसोसिएशन एवं बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने तृतीय पुनरीक्षण वेतनमान की मांग को ले गुरुवार को दिन भर कार्यालय का कामकाज ठप रखा. एसएनइंए के जिलाध्यक्ष एसके ठाकुर के नेतृत्व में कर्मियों ने आंदोलन किया. कार्यालय परिसर कर्मियों ने धरना दिया. धरना […]
विज्ञापन
चेतावनी. मांगें पूरी नहीं होने पर किया जायेगा आंदोलन
दरभंगा : संचार निगम इंपलाइज एसोसिएशन एवं बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन ने तृतीय पुनरीक्षण वेतनमान की मांग को ले गुरुवार को दिन भर कार्यालय का कामकाज ठप रखा. एसएनइंए के जिलाध्यक्ष एसके ठाकुर के नेतृत्व में कर्मियों ने आंदोलन किया. कार्यालय परिसर कर्मियों ने धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारत सरकार द्वारा कर्मियों के लंबित मांग पर कोई कदम नहीं उठाने को निराशाजनक बताया. कहा कि वेतन पुनरीक्षण की मांग पर कर्मचारी पूर्व से ही धरना देते आ रहे हैं. बावजूद केंद्र सरकार ने अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं किया है.
इससे कर्मी एवं उनके परिवार में उदासीनता का माहौल बना हुआ है. वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर दो तरह की नीति के तहत काम करने का आरोप लगाया. यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मांग की पूर्ति नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा. मौके पर बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव रामविनोद चौधरी एवं संचार निगम इंपलाइज एसोसिएशन के जिला सचिव उपेंद्र प्रसाद यादव एवं कई कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




