अहल्यास्थान से भगवान राम व सीता के चांदी का मुकुट चोरी

Published at :23 Jul 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
अहल्यास्थान से भगवान राम  व सीता के चांदी का मुकुट चोरी

कमतौल : मकान, दुकान के बाद चोरों ने भगवान को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. धार्मिक तीर्थ स्थल अहल्यास्थान स्थित सिया-पिया निवास से चोरों ने भगवान राम और सीता के सिर से चांदी के दो मुकुट सहित तीन सोने का हनुमानी चुरा लिया. घटना शनिवार को दिन के दो से चार बजे के […]

विज्ञापन

कमतौल : मकान, दुकान के बाद चोरों ने भगवान को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. धार्मिक तीर्थ स्थल अहल्यास्थान स्थित सिया-पिया निवास से चोरों ने भगवान राम और सीता के सिर से चांदी के दो मुकुट सहित तीन सोने का हनुमानी चुरा लिया.

घटना शनिवार को दिन के दो से चार बजे के बीच की बतायी जा रही है. इस संबंध में महंथ बजरंग शरण द्वारा लिखित आवेदन दिये जाने की बात बतायी गयी है. अहल्यास्थान स्थित सिया-पिया निवास में प्रतिदिन की तरह भगवान के सिंहासन के समीप गेट में परदा लगा, छोटे गेट में ताला लगाया गया था. बगल के कमरे में वयोवृद्ध महंथ रामचंद्र शरण रामायणी सो रहे थे. सामने के कमरे में महंथ बजरंगी शरण सो रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन