पीएम की राह पर चल रही प्रदेश की सरकार : दास

Published at :23 Jul 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम की राह पर चल रही प्रदेश की सरकार : दास

दरभंगा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू पुस्तकालय में शनिवार को शुरू हुआ. सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के सहायक महामंत्री मंजुल कुमार दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट लागू कर केंद्र के कर्मचारियों के भत्ते में भारी […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू पुस्तकालय में शनिवार को शुरू हुआ. सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के सहायक महामंत्री मंजुल कुमार दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट लागू कर केंद्र के कर्मचारियों के भत्ते में भारी कटौती कर दी. इतना ही नहीं 18 महीने का बकाया भी काट ली.

बिहार की सरकार भी पीएम मोदी के रास्ते पर चल रही है.
महासंघ के राज्याध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की सरकार लगातार संघर्ष के बावजूद अपने कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं दे रही है. स्वास्थ्य विभाग में तीन महीने से लेकर 11 महीने का वेतन बकाया चल रहा है.
आशा, ममता, कूरियर के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. आने वाले दिनों में निर्णायक आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा. सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत है.
सरकार बिना संघर्ष के कोई निर्णय नहीं ले सकती है. खुले सत्र को महासंघ के संयुक्त मंत्री बिंदु कुमारी सिंह आनंद, लक्ष्मीकांत झा, राजकिशोर राय, नारायण गुप्ता, गणपति झा, संजीव ठाकुर, राम कुमार झा, मोहन मुरारी, रामसेवक माली, आनंद मोहन चौधरी, सत्यप्रकाश, कपलेश्वर महतो, फूल कुमार झा, नरेंद्र मंडल, अशोक झा आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया.
मंच संचालन फकीरा पासवान, संजीव ठाकुर, छतरी यादव, शांति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन सत्र के उद्घाटन से पूर्व महासंघ के जिला अध्यक्ष फकीरा पासवान ने झंडातोलन किया. प्रतिनिधियों ने शहीद की बेदी पर माल्यार्पण किया. इससे पूर्व कमला नेहरू पुस्तकालय से जुलूस निकाला गया जो विभिन्न मार्गो से होकर पुणः सभास्थल तक पहुंचा.
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू
वक्ताओं ने कहा, सातवें पे कमीशन के भत्ते
में की गयी कटौती
केंद्र ने 18 माह का बकाया भी काटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन