क्लिक करते मिल जायेगा अपराधियों का रिकार्ड

Published at :07 Jul 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
क्लिक करते मिल जायेगा अपराधियों का रिकार्ड

सुविधा. जिले के सभी थाने होंगे हाइटेक, वाइ-फाइ बहाल दरभंगा : क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) के तहत जिले के सभी 26 थाना हाइटेक हो गया है. सभी थानों को कम्प्यूटर व वाई-फाई की सुविधा से लैश कर दिया गया है. वहीं कम्प्यूटर को ऑपरेट करने के लिए 26 एक्सक्यूटिव असिस्टेंट की बहाली […]

विज्ञापन

सुविधा. जिले के सभी थाने होंगे हाइटेक, वाइ-फाइ बहाल

दरभंगा : क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) के तहत जिले के सभी 26 थाना हाइटेक हो गया है. सभी थानों को कम्प्यूटर व वाई-फाई की सुविधा से लैश कर दिया गया है. वहीं कम्प्यूटर को ऑपरेट करने के लिए 26 एक्सक्यूटिव असिस्टेंट की बहाली कर दी गई है. इसमें से 23 एक्सक्यूटिव असिस्टेंट ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. कार्यभार संभालने के बाद एक्सक्यूटिव असिस्टेंट ने एफआईआर को कम्प्यूटर पर अपलोड करना शुरू कर दिया है.
इस संबंध में पूछने पर एसएसपी सत्य वीर सिंह ने बताया कि सीसीटीएनएस के तहत जिले के सभी थानों को कम्प्यूटर से लैश कर दिया गया है. वहीं सभी थानों में वाई-फाई की सुविधा शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि अब सभी एफआईआर कम्प्यूटर पर अपलोड होना शुरू हो गया है. एसएसपी ने बताया कि 5 जुलाई तक जिले में 1710 एफआईआर को कम्प्यूटर पर अपलोड किया जा चुका है. बताया कि तत्काल होने वाले एफआईआर के अपलोड के साथ-साथ वर्ष 2007 तक के एफआईआर को भी कम्प्यूटर पर अपलोड करना है.
अपराधियों की एफएसएल रिपोर्ट भी होगी ऑन लाइन. अपराधियों का एफएसएल रिपोर्ट भी अब पुलिस के रिकार्ड में ऑन लाइन होगा. इससे सबसे बड़ा फायदा होगा कि अगर कहीं अपराध की घटना घटित होती है. एफएसएल की टीम वहां से साक्ष्य इकट्ठा करती है. साक्ष्य इकट्ठा करने पर पहले पुलिस का अपराधियों को पकड़कर अंधेरे में तीर चलाना पड़ता था. ऑन लाईन रिकार्ड होने से एफएसएल की टीम घटनास्थल से एकत्रित किये गये साक्ष्य का मिलान रिकार्ड से कर लेगी. इसके बाद पुलिस बड़े ही आराम से अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच जायेगी.
जेल जाने व छूटने वाले अपराधियों का होगा रिकार्ड
अपराधियों के जेल जाने व वहां से छूटने का भी रिकार्ड ऑन लाइन होगा. इससे अपराधी जेल कब गया और वहां से कब छूटकर बाहर निकला. इसकी जानकारी आसानी से मिल जायेगी. इससे सबसे बड़ा फायदा होगा कि पुलिस उसपर नजर रख सकेगी. बता दें कि पुलिस को पहले बहुत मामले में पता भी नहीं चलता था कि अपराधी जेल से कब छूटा. छूटने के बाद अपराधी बड़े आराम से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय हो जाता था. ऑन लाईन रिकार्ड होने से पुलिस अब जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर रख सकेगी.
अपराधियों की ट्रैकिंग में मिलेगी मदद
एसएसपी सत्य वीर सिंह ने बताया कि कम्प्यूटर पर एफआइआर अपलोड होने से सबसे बड़ा फायदा क्रिमिनल को ट्रैकिंग करने में होगा. माउस क्लिक करते ही उसका पूरा आपराधिक इतिहास सामने होगा. इससे क्रिमिनल पर आराम से शिकंजा कसे जाने में आसानी होगी. बताया कि कम्प्यूटर पर अपराधियों का पूरे देश में आपराधिक इतिहास मिल जायेगा. पहले संबंधित थाना से मोबाइल पर पूछने पर अपराधियों की जानकारी मिल पाती थी. कम्प्यूटर पर अपराधियों और आतंकियों का ऑन लाइन आपराधिक रिकार्ड होने से आतंकियों पर भी आसानी से शिकंजा कसने में आसानी होगी.
कंप्यूटर पर एफआइआर की अपलोडिंग शुरू
जिले में अब तक 1710 एफआइआर अपलोड
ऑनलाइन एफआइआर का मिला प्रशिक्षण
सभी थानों पर ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. दर्ज प्राथमिकी प्रत्येक दिन अपलोड किया जाना है. साथ ही हार्ड कॉपी संबंधित थाने में रखनी है. इस कार्य के लिए प्रत्येक थानों पर एक्सक्यूटिव असिस्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है. किसी भी मामले में किसी भी पीड़ित द्वारा दायर किए गए आवेदन स्वीकार किया जाना है. पीड़ित आवेदक चाहे तो ऑनलाइन भी प्राथमिकी दर्ज कर सकते हैं. ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज के उपरांत मामले का अनुसंधान थाना पदाधिकारी द्वारा 24 घंटे के अंदर कर लिया जाना है. इसकी जानकारी गुरूवार को समाहरणालय स्थित कांफ्रेंसिंग सभागार में राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं एनआईसी तकनीकी निदेशक राजीव रंजन ने ऑनलाइन बैठक की समीक्षा के दौरान दी. समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्य वीर सिंह, सार्जेंट मेजर पंकज कुमार झा सहित 23 एक्सक्यूटिव असिस्टेंट, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अहमद हुसैन अंसारी, सहायक सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव झा सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन