गवाही नहीं दे रहे दो दारोगाअों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

दरभंगा : राज कुमारी गणेश शर्मा संस्कृत विद्यापीठ कोलहंटा पटोरी में सरकारी राशि के गबन से संबंधित एक आपराधिक मुकदमा में कांड के अनुसंधानक दरोगा श्रीप्रकाश सिंह एवं दरोगा डॉ. राम निवास की गवाही के लिए मामला एसडीजेएम दीपांजन मिश्र की अदालत में लंबित है. बार-बार न्यायिक आदेश के बावजूद कांड के अनुसंधानक दारोगा श्रीप्रकाश […]
दरभंगा : राज कुमारी गणेश शर्मा संस्कृत विद्यापीठ कोलहंटा पटोरी में सरकारी राशि के गबन से संबंधित एक आपराधिक मुकदमा में कांड के अनुसंधानक दरोगा श्रीप्रकाश सिंह एवं दरोगा डॉ. राम निवास की गवाही के लिए मामला एसडीजेएम दीपांजन मिश्र की अदालत में लंबित है. बार-बार न्यायिक आदेश के बावजूद कांड के अनुसंधानक दारोगा श्रीप्रकाश सिंह एवं दारोगा डॉ. राम निवास गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. एसडीजेएम की अदालत ने दोनों दारोगा को गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित कराने के लिए दोनों के विरुद्ध अजमानतीय अधिपत्र निर्गत करने का आदेश जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




