पेंशन भुगतान की गुहार लेकर शिकायत निवारण केंद्र पहुंचा दिव्यांग

Published at :07 Jul 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशन भुगतान की गुहार लेकर शिकायत निवारण केंद्र पहुंचा दिव्यांग

दरभंगा : अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र पर गुरुवार को दोनों आंख से अंधे बुजुर्ग अपने दो बच्चों के साथ सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले पेंशन में हो रहे विलंब का आवेदन लेकर पहुंचे. सदर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत के चिरमरा गांव निवासी अजीजुल नद्धाफ के पुत्र बुद्धू नद्धाफ ने बताया कि एक साल […]

विज्ञापन

दरभंगा : अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र पर गुरुवार को दोनों आंख से अंधे बुजुर्ग अपने दो बच्चों के साथ सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाले पेंशन में हो रहे विलंब का आवेदन लेकर पहुंचे. सदर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत के चिरमरा गांव निवासी अजीजुल नद्धाफ के पुत्र बुद्धू नद्धाफ ने बताया कि एक साल से पेंशन का भुगतान प्रखंड द्वारा नहीं किया जा रहा है.

बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि भेजे जाने का इंतजार करते-करते वे थक चुके हैं. पैसा नहीं मिलने के कारण परिवार में भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. पीजीआरओ सुधांशु शेखर ने सदर बीडीओ एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी से इस संबंध में अवगत होने के उपरांत पेंशन दिलवाने का भरोसा दिव्यांग नद्धाफ को दिलाया. नद्दाफ ने 22 जून को आवेदन दिया था, जिसकी सुनवाई आज छह जुलाई को थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन