चिकित्सक व दारोगा को सम्मन देने का आदेश

दरभंगा : दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी विवेक चंद्र वर्मा की अदालत ने मारपीट के एक मामले में अनुसंधानक और चिकित्सक को गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित करने के लिए अभियोजन पदाधिकारी को दस्ती सम्मन देने का आदेश दिया है. उक्त मामला अनुसंधानक सह पतोर ओपी के तत्कालीन दरोगा श्याम सुंदर सिंह एवं […]
दरभंगा : दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी विवेक चंद्र वर्मा की अदालत ने मारपीट के एक मामले में अनुसंधानक और चिकित्सक को गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित करने के लिए अभियोजन पदाधिकारी को दस्ती सम्मन देने का आदेश दिया है. उक्त मामला अनुसंधानक सह पतोर ओपी के तत्कालीन दरोगा श्याम सुंदर सिंह एवं बहादुरपुर प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्कालीन चिकित्सक डॉ उपेंद्र कुमार की गवाही के लिए लंबित है.
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी क्षेत्र के उघरा गांव निवासी वीणा वात्सायन ने उसी गांव के विजय लक्ष्मी देवी और विपिन झा के विरुद्ध मारपीट कर ईंट से सिर फोड़ देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए 27 मार्च 2009 को बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अभियोजन की गवाही के लिए यह मामला न्यायालय में लंबित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




