भीगो मामले में पुलिस ने अनलर को किया गिरफ्तार

दरभंगा : भीगो में धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने के मामले में लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा व कांड के अनुसंधानक सअनि राकेश कुमार सिंह ने समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुशहिया सुखपुर निवासी बाली अहमद के पुत्र मो. अनवर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. […]
दरभंगा : भीगो में धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने के मामले में लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा व कांड के अनुसंधानक सअनि राकेश कुमार सिंह ने समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुशहिया सुखपुर निवासी बाली अहमद के पुत्र मो. अनवर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
बता दें कि 28 जून को भीगो स्थित एक धार्मिक स्थल पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक वस्तु फेक दी थी. बताया जाता है कि अनवर ईद के मौके पर अपने रिश्तेदार शफी अहमद, मो. अब्बास के घर आया था. इस दौरान अनवर 27 जून की शाम एक मरे हुये सांप को अपने मोटरसाइकिल में रस्सी से बांधकर काफी देर तक मुहल्ले में घुमाया था. साथ ही उसका व्यवहार भी संदेहास्पद लग रहा था. अगले दिन जब धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक वस्तु पायी गयी तो समाज के लोगों ने अनवर का नाम लेना शुरू किया. पुलिस अनवर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




