ट्रैफिक जाम से निजात को पुलिस ने कसी कमर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना पर रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद की अध्यक्षता में शहर के थानाध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. इस दौरान मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाये जाने व स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय यातायात नियंत्रण एवं […]
विज्ञापन
दरभंगा : लहेरियासराय थाना पर रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद की अध्यक्षता में शहर के थानाध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. इस दौरान मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाये जाने व स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया.
साथ ही जब तक यातायात में सम्पूर्ण रूप से बल की प्रतिनियुक्ति नहीं होती है
तब तक कॉमर्शियल चौक, बेंता चौक, दोनार चौक, बाघ मोड़ पर प्रतिदिन संबंधित थाना के एक पदाधिकारी सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात नियंत्रण हेतु प्रतिनियुक्त किये जायेंगे. प्रतिनियुक्त पदाधिकारी यातायात प्रभारी एवं थानाध्यक्ष के संपर्क में रहकर
यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण करेंगे.
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि थाना की गश्ती व नाका के हवलदार यातायात नियंत्रण में सहयोग नहीं करते. एएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जो भी पदाधिकारी दिवा गश्ती में निकले उनको यातायात कर्मियों को सहयोग करना है. एएसपी ने बेंता चौक पर पूर्व की भांति प्लास्टिक रेडियम कोण लगाने के निर्देश दिये.
शहर में हटाया जायेगा अतिक्रमण
यातायात सुचारू करने के लिए लोहिया चौक से नाका नंबर पांच तक, नाका नंबर पांच से दरभंगा टावर तक व दोनार चौक से लहेरियासराय टावर तक अतिक्रमण हटाया जायेगा. एएसपी ने लहेरियासराय, विश्वविद्यालय व नगर थानाध्यक्ष को अंचलाधिकारी सदर एवं नगर निगम से मिलकर दरभंगा टावर और वीआइपी रोड में टेंपो व मोटरसाइकिल स्टैंड को चिन्हित करने के भी निर्देश दिये.
वन-वे का पालन करें स्कूल बस
बैठक में थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि सभी स्कूलों को नोटिस के माध्यम से स्कूल बसों को वन-वे नियम का कड़ाई से पालन करने को ले सूचित करें. साथ ही होली क्रॉस, मेडोना, वुडवाइन स्कूल के सामने यातायात की समस्या बनी रहती है. एएसपी ने यातायात प्रभारी को अपने देख-रेख में इन स्कूलों के खुलने एवं बंद होने के समय यातायात नियंत्रण का संधारण करने के आदेश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




