उत्तर बिहार में मध्यम बारिश की संभावना

Published at :01 Jul 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बिहार में मध्यम बारिश की संभावना

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर की ओर से पांच जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इस अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है. मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली एवं दरभंगा जिलों के कुछ […]

विज्ञापन
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर की ओर से पांच जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में बादल छाये रह सकते हैं.
इस अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है. मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली एवं दरभंगा जिलों के कुछ स्थानों पर अच्छी बर्षा हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से मुख्यत: पुरवा हवा तथा तीन-चार जुलाई को कहीं-कहीं पछिया हवा चलने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन