गांव में नजर नहीं आये पुरुष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

रास्ता विवाद. मारपीट व रोड़ेबाजी के बाद ग्रामीण दहशत में पुलिस ने गिरफ्तार 21 आरोपितों को भेजा जेल एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण रास्ते के विवाद को लेकर भिड़ गये थे दो गुट सिंहवाड़ा. : सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में रास्ता विवाद को लेकर गत बुधवार को हुई मारपीट व रोड़ेबाजी मामले […]
विज्ञापन
रास्ता विवाद. मारपीट व रोड़ेबाजी के बाद ग्रामीण दहशत में
पुलिस ने गिरफ्तार 21 आरोपितों को भेजा जेल
एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
रास्ते के विवाद को लेकर भिड़ गये थे दो गुट
सिंहवाड़ा. : सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में रास्ता विवाद को लेकर गत बुधवार को हुई मारपीट व रोड़ेबाजी मामले में गिरफ्तार सभी 21 आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने वीडियो फुटेज देखने के बाद हनुमान मंदिर के पुजारी महेन्द्र मिश्र एवं कलिगांव निवासी गोविन्द झा को जांचोपरांत निर्दोष पाते हुए थाने से ही रिहा कर दिया.
इसके बाद गुरुवार के दोपहर कंसी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वहीं ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की. गांव का माहौल समान्य दिखा, लेकिन लोगों में खौफ स्पष्ट नजर आया.
गांव में पुरुष सदस्य नहीं के बराबर नजर आये. जहां-तहां महिला एवं बच्चे ही नजर आया. वहीं कांड संख्या 76/17 के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वारंट के लिए न्यायायिक प्रक्रिया पूरी की गयी.
न्यायालय के आदेश प्राप्त होते ही सभी आरोपितों के घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेनेवाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे.
मालूम हो की गत बुधवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई थी. इसमें दोनों पक्ष से तीन लोगों सहित सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार समेत दस पुलिस कर्मी जख्मी हो गये थे.
वहीं एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने मृतक कंसी निवासी विनोदानंद चौधरी की पत्नी संगीता देवी एवं मां चन्द्रकला देवी से विनोदानंद चौधरी की हुई हत्या मामले की जानकारी ली. उसका शव दो मई को क्षत-विक्षत स्थिति में कुवंरपट्टी से कमरौली जाने वाली सड़क पर मोड़ के निकट मिला था. फिर वे सढवाड़ा पंचायत के अरैला टोला पर दुष्कर्म करने के प्रयास मामले के आरोपित बैजनाथ यादव की पत्नी एवं पीड़िता के पति विनोद राम से मामले के बारे में आवश्यक जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




