मांग पूरी होने तक जारी रखेंगे आंदोलन

Published at :30 Jun 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
मांग पूरी होने तक जारी रखेंगे आंदोलन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन सिंहवाड़ा : पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले दो दिवसीय धरना प्रदर्शन पीएचसी के मुख्य द्वार पर किया. इस कारण आपात सेवा को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प रही. गोपेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सात सूत्री […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

सिंहवाड़ा : पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले दो दिवसीय धरना प्रदर्शन पीएचसी के मुख्य द्वार पर किया. इस कारण आपात सेवा को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प रही. गोपेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सात सूत्री मांगें रखी गयी. इसमे सातवें वेतनमान के तहत भुगतान करने, संविदा पर स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति बंद करने, आशा,
ममता एवं एम्बुलेंस चालकों को सरकारी सेवक घोषित करने, एसीपी का लाभ समय पर देने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रर्दशन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. गोपेश ठाकुर ने कहा कि जबतक सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तब तक इस तरह का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर अमित कुमार, मो. जावेद, सुरेश राम एवं राकेश कुमार ने भी अपने विचार रखे.
रसोइयों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सिंहवाड़ा. प्रखंड रसोईया संघ द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया. इस क्रम में सरकार एवं प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष नीलू देवी एवं संचालन जिला सह संयोजक सह प्रखंड सचिव सुरेन्द्र पासवान ने किया. इस दौरान सचिव श्री पासवान ने कहा कि एक तरफ बिहार सरकार नारी सशक्तिकरण की बात करती है, तो दूसरी तरफ रसोईया के साथ कम वेतन देकर दोहरी नीति का परिचय दे रही है. वहीं अध्यक्ष नीलू देवी ने कहा कि सभी रसोईयों का वेतन पन्द्रह हजार करने तथा सभी रसोईयों को सरकारी सेवक बिहार सरकार घोषित करे. मौके पर सचिव के नेतृत्व में 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ डा. शशि प्रकाश को सौंपा गया. उपाध्यक्ष संतरा देवी, राजकिशोर भगत, इन्दु देवी, गुलशन खातून, शहीदा खातून, रेणू देवी, गीता देवी आदि इस अवसर पर मौजूद थी.
ओवरलोडेड ट्रक जब्त : सिंहवाड़ा. अतरवेल-जाले पथ पर सिंहवाड़ा में बिना कागजात के ओवर लोड गिट्टी लदे ट्रक को सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने जब्त किया. वहीं चालक मुजफ्फरपुर जिला के पियर थाना निवासी अखिलेश राय को गिरफ्तार कर लिया. उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन