घर से भाड़े के लिए निकला था जगन्नाथ

Published at :27 Jun 2017 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
घर से भाड़े के लिए निकला था जगन्नाथ

दुस्साहस. चालक की हत्या कर अपराधियों ने दी पुलिस को खुली चुनौती बोलेरो लूटने के क्रम में अपराधियों ने कर दी चालक की हत्या तीन बजे स्टेशन से भाड़े पर जाने की कही थी बात सिमरी थाने से सुबह आयी मौत की खबर रेलवे कर्मचारी की बोलेरो चलाता था जगन्नाथ दरभंगा : सिमरी थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन
दुस्साहस. चालक की हत्या कर अपराधियों ने दी पुलिस को खुली चुनौती
बोलेरो लूटने के क्रम में अपराधियों ने कर दी चालक की हत्या
तीन बजे स्टेशन से भाड़े पर जाने की कही थी बात
सिमरी थाने से सुबह आयी मौत की खबर
रेलवे कर्मचारी की बोलेरो चलाता था जगन्नाथ
दरभंगा : सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन-एकमी नये बाईपास रोड में वाहन लुटेरों ने सोमवार की अहले सुबह चालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी बोलेरो गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. अपराधी पूर्व निर्धारित प्लान के तहत पहले ही गाड़ी भाड़ा पर ली. तय समय के अनुसार चालक को गाड़ी लेकर जंक्शन पर बुलाया. फिर जंक्शन से बोलेरो पर बैठकर निकला और बीच रास्ते में चालक की हत्या कर शव को शोभन बाईपास के समीप सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया.
जगन्नाथ के परिजनों ने बताया कि रात 11 बजे कहीं से गाड़ी लेकर आया. नहाने के बाद बोला कि सुबह तीन बजे भाड़ा में जाना है. इसके लिये रात करीब एक बजे ही घर से निकल गया. आशंका जतायी जा रही है कि तय समय के अनुसार यात्री के वेश में लुटेरा जगन्नाथ की बोलेरो पर सवार हुआ और बीच रास्ते में उसकी हत्या कर वाहन लेकर फरार हो गया. सुबह जब लोगों ने सड़क किनारे युवक का हाथ-पांव बंधा शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलने पर सिमरी पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वहीं मृतक के पॉकेट से मिले मोबाइल नंबर पर परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजनों के पहुंचने पर पता चला कि मृतक सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक पंचायत के पोसनपुरा निवासी स्व. गेना पासवान के पुत्र जगन्नाथ है. जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पिछले पांच साल से रेलवे कर्मी जीवछ झा की बोलेरो चलाता था.
शोभन-एकमी पथ पर लूट व हत्या की पहली घटना
सिमरी थाना क्षेत्र के दरभंगा बाईपास शोभन-एकमी रोड में लूट व हत्या की पहली घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. बता दें कि 14 जून को ही सीएम नीतीश कुमार ने इस पथ का उद‍्घाटन किया था. बता दें कि इस सड़क के चालू हो जाने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी निजात मिली है. लेकिन इस सुनसान पथ पर पुलिस की सक्रियता नहीं होने से आगे भी इस तरह की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस तरह की घटना को रोकने के लिये पुलिस को इस पथ पर लगातार चौकसी बरतनी होगी.
शादी का जश्न मातम में बदला
सिमरी थाना क्षेत्र में शव मिलने के बाद जब इसकी सूचना जगन्नाथ पासवान के परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया. जगन्नाथ की पत्नी व चार बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है.
उसकी पत्नी चीख-चीखकर रोते-रोते बेहोश हो रही थी. बोल रही थी कि अब किसके भरोसे उसकी जिंदगी कटेगी. वहीं दो बेटा व दो बेटियों को भी कुछ नहीं सूझ रहा था. वहीं मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया. बता दें कि जगन्नाथ के चचेरे भाई होमगार्ड के जवान चंद्रदीप पासवान के पुत्र अमित की 30 जून को शादी थी. आज उसका मटकोर था. घर में नाते-रिश्तेदार पहुंचे हुये थे. परिवार में शादी को लेकर उत्सवी माहौल था. खबर सुनने के बाद उत्सवी माहौल गम में तब्दील हो गया. जगन्नाथ की मौत के बाद आज होने वाला मटकोर व 30 जून की शादी को कैंसिल कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन