रो-रो के दिल ने कहा माहे मुबारक अलविदा

दरभंगा/अलीनगर : अफसोस कि रुखसत हुआ माहे मुबारक अलविदा, रो-रो के दिल ने ये कहा माहे मुबारक अलविदा, जैसी पंक्तियों को शहर से लेकर गांव तक की मसजिदों में इमामों ने पेश कर रमजानुल मुबारक के चौथे और आखरी जुमा को जुमअतुलवेदा की शक्ल में मनाया और रुखस्त किया. चिलचिलाती धूप में भी मसजिद के […]
दरभंगा/अलीनगर : अफसोस कि रुखसत हुआ माहे मुबारक अलविदा, रो-रो के दिल ने ये कहा माहे मुबारक अलविदा, जैसी पंक्तियों को शहर से लेकर गांव तक की मसजिदों में इमामों ने पेश कर रमजानुल मुबारक के चौथे और आखरी जुमा को जुमअतुलवेदा की शक्ल में मनाया और रुखस्त किया. चिलचिलाती धूप में भी मसजिद के भर जाने पर लोग टावर परिसर में बिछे कारपेट पर नमाज अदा कर रहे थे. जहां पुलिस बल की तैनाती भी थी. इसी प्रकार बाकरगंज जामा मसजिद के बाहर सड़क पर भी नमाजियों की काफी भीड़ थी.
शाही मसजिद किलाघाट, करमगंज, रहमगंज, उर्दू बाजार, भीगो, इमामबाड़ी, बेंता, कादिराबाद एवं शिवधारा आदि मसजिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई इससे घन्टों यातायात अवरुद्ध रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




