फर्जी जमानतदार खड़ा कर अपराधियों ने ली जमानत

दरभंगा : कई शातिर अपराधी जहां अपराध से लोगों की नींद हराम करते हैं, वहीं पुलिस व न्यायालय के भी आंख में धूल झोंककर फर्जी तरीके से अपना जमानत भी करवा लेते हैं. अपराधी कुछ अधिवक्ताओं के मुंशी और फर्जी जमानतदार की मिलीभगत से न्यायालय में जमानत ले लेते हैं. इसका खुलासा उस वक्त हुआ […]
दरभंगा : कई शातिर अपराधी जहां अपराध से लोगों की नींद हराम करते हैं, वहीं पुलिस व न्यायालय के भी आंख में धूल झोंककर फर्जी तरीके से अपना जमानत भी करवा लेते हैं. अपराधी कुछ अधिवक्ताओं के मुंशी और फर्जी जमानतदार की मिलीभगत से न्यायालय में जमानत ले लेते हैं. इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस अपराधियों के जमानतदारों के सत्यापन को लेकर कई थाना से उसकी जांच करवायी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी रौशन ठाकुर व रौनक सिंह ने अपना जमानत फर्जी जमानतदार को कोर्ट में खड़ा कर करवाया था.
एएसपी दिलनवाज अहमद को जब संदेह हुआ तब उन्होंने रौशन ठाकुर, रौनक सिंह के अलावा कई अन्य अपराधियों के जमानतदारों का सत्यापन करवाया. रौनक सिंह के जमानतदार के सत्यापन से साबित हुआ कि फर्जी जमानतदार ने न्यायालय में खड़ा होकर इसका जमानत लिया. पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.
इधर रौशन ठाकुर के जमानतदार के सत्यापन के लिए पुलिस जमानतदार के घर की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उस स्थान पर जमानतदार नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस फर्जी जमानतदार के साथ-साथ फर्जी रूप से जमानत लेने वाले अपराधियों के खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




