तपस्वी व ज्ञानियों से बड़ा होता है योगी

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सर्वनारायण झा ने कहा कि ज्ञान जब विज्ञान में बदलता है, तब सिद्धि प्राप्त होती है. ज्ञान व्यवहार के बिना भार है. इसीलिए ज्ञान एवं विज्ञान का जुड़ाव आवश्यक है. उन्होंने कहा कि मनुष्य की प्रवृति है कि वह अच्छा काम करे वह बुरा काम […]
दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सर्वनारायण झा ने कहा कि ज्ञान जब विज्ञान में बदलता है, तब सिद्धि प्राप्त होती है. ज्ञान व्यवहार के बिना भार है. इसीलिए ज्ञान एवं विज्ञान का जुड़ाव आवश्यक है. उन्होंने कहा कि मनुष्य की प्रवृति है कि वह अच्छा काम करे वह बुरा काम नहीं करे.
जिस तरह नल के जल की प्रवृति नीचे की ओर बहना है, उसी तरह मनुष्यों की प्रवृति नीचे की ओर बढ़ती है. इसे ऊपर की ओर बढ़ाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. वे बुधवार को विवि की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को संसार का सबसे बड़ा योगी बताते हुए कहा कि गीता में कृष्ण ने कहा है कि तपस्वी एवं ज्ञानियों से भी बड़ा योगी होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




