एनएच-57 पर हुआ हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

सदर : एनएच-57 पर मौलागंज के निकट महिंद्रा शो रूम के सामने रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शीशोडीह निवासी लगन मांझी के 58 वर्षीय पुत्र रामविनय मांझी के रूप में की ग़यी. रामविनय अपनी साइकिल पर सवार होकर दिल्ली मोड़ की […]
विज्ञापन
सदर : एनएच-57 पर मौलागंज के निकट महिंद्रा शो रूम के सामने रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शीशोडीह निवासी लगन मांझी के 58 वर्षीय पुत्र रामविनय मांझी के रूप में की ग़यी. रामविनय अपनी साइकिल पर सवार होकर दिल्ली मोड़ की तरफ से घर लौट रहे थे. इसी बीच मौलागंज के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इसके बाद फरार हो गया. बताया जाता है कि इससे उसका सिर फट गया एवं हाथ की हड्डी टूट गयी.
घटना की सूचना पर मब्बी ओपी एवं विश्वविद्यालय थाना की पुलिस वहां पहुंची, लेकिन सीमा मब्बी में रहने को लेकर वहां की पुलिस ने उसे इलाज के लिये डीएमसीएच पहुंचाया. वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने सोमवार को मृतक की लाश को अंत्यपरीक्षण करा उसके परिजनों को सौंप दिया है.
रामविनय दिल्ली मोड़ पर किसी नीजी संस्थान में गार्ड के रूप में काम करता था. इधर बीडीओ गंगासागर सिंह ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुप़ये का चेक स्थानीय मुखिया सुरेश दास एवं पंचायत समिति सदस्य शंभु साह के हाथों उपलब्ध कराया है. वहीं मुखिया ने कबीर अंत्येष्ठी योजना से तीन हजार रुपये नकद दाह संस्कार के लिये परिजनों को सौंपा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




