जनकपुर में आंदोलनकारी व प्रहरी के बीच झड़प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

बासोपट्टी : संविधान में संशोधन की मांग को लेकर नेपाल में चार दिनों से चल रहा आंदोलन रविवार को भी जारी रहा. जनकपुर के जनक चौक पर प्रदर्शनकारियों एवं प्रहरी के बीच जम कर झड़प हुई. झड़प के क्रम में नेपाली प्रहरी की ओर से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी. साथ ही कई […]
विज्ञापन
बासोपट्टी : संविधान में संशोधन की मांग को लेकर नेपाल में चार दिनों से चल रहा आंदोलन रविवार को भी जारी रहा. जनकपुर के जनक चौक पर प्रदर्शनकारियों एवं प्रहरी के बीच जम कर झड़प हुई. झड़प के क्रम में नेपाली प्रहरी की ओर से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी. साथ ही कई बार आंसू गैस भी छोड़ी गयी. इस दौरान नेपाली प्रहरी ने आंदोलनकारियों पर जम कर लाठियां भी चलायीं, जिसमें कई आंदोलनकारी गंभीर रूप से घायल हो
जनकपुर में आंदोलनकारी
गये. कई प्रदर्शनकारियों को प्रहरी ने हिरासत में ले लिया. प्रहरी ने सभी पकड़े गये आंदोलनकारी को जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा में बंद किया़ प्रहरी के लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक राजपा कार्यकर्ता जख्मी हो गये हैं. आंदोलन में संयोजक परमेश्वर साह,अध्यक्ष संजय सिंह,पूनम झा,मुद्रित झा, बिन्दू ठाकुर, रीता झा, विभा ठाकुर, सरिता शर्मा, चंदा ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल हैं. छात्र नेता रवि शर्मा ने बताया कि राजपा कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. प्रहरी के द्वारा लाठीचार्ज एवं हवाई फायरिंग के विरोध में जनकपुर में कई जगहों पर सड़कों पर आंदोलन किया गया़ सभी प्रतिष्ठित दुकानें बंद रहीं. यातायात भी पूरे दिन बाधित रहा. घटना से आक्रोशित लोगों ने धनुषा जिला प्रहरी कार्यालय पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और जम कर हंगामा किया. करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी प्रहरी की लाठी से घायल हुई हैं.
प्रहरी ने की कई राउंड फायरिंग लाठीचार्ज
दर्जन भर लोग जख्मी
राजपा नेता हुए गिरफ्तार
संविधान संशोधन की मांग को लेकर हो रहा है आंदोलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




