आइसीसी चैंपियंस ट्राफी में भारत की जीत को अनुष्ठान

दरभंगा : देश में दो मुद्दों पर लोगों का जुनून सिर चढ़ कर बोलता है. एक राष्ट्र भक्ति तथा दूसरा क्रिकेट. उसमें भी अगर मैच भारत-पकिस्तान के बीच हो तो लोगों की मानसिकता का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है. इन दोनों देशों के बीच लीग मैच भी वर्ल्ड कप के फाइनल से ज्यादा जोशीला […]
दरभंगा : देश में दो मुद्दों पर लोगों का जुनून सिर चढ़ कर बोलता है. एक राष्ट्र भक्ति तथा दूसरा क्रिकेट. उसमें भी अगर मैच भारत-पकिस्तान के बीच हो तो लोगों की मानसिकता का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है. इन दोनों देशों के बीच लीग मैच भी वर्ल्ड कप के फाइनल से ज्यादा जोशीला होता है. रविवार को चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होने वाली है. इसे लेकर जिला के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है.
क्रिकेट के दीवाने अपने-अपने तरीके से भारत की जीत के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं. कोई घर में पूजा कर रहा है, तो कोई मन्दिर में शिव और शक्ति की उपासना कर अपने देश की जीत के लिए अराधना कर रहा है. आइसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले के बाद सेमीफाइनल में बंगलादेश को रौंदते हुए भारत फाइनल में पहुंचा है. लंदन के बर्मिंघम में रविवार को ग्रूप बी और ए की सर्वोच्च टीम भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




