सशक्त स्थायी समिति में सात सदस्य चयनित

Published at :16 Jun 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
सशक्त स्थायी समिति में सात सदस्य चयनित

नगर िनगम. मेयर ने भेजी सदस्यों की सूची दरभंगा : मेयर वैजयंती देवी खेड़िया ने अपने कैबिनेट में शामिल होनेवाले सदस्यों का चुनाव कर लिया है. उन्होंने सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों के नामों की सूची गुरुवार को नगर निगम को उपलब्ध करा दी है. नामित किये गये सदस्यों का शपथ ग्रहण 19 जून […]

विज्ञापन

नगर िनगम. मेयर ने भेजी सदस्यों की सूची

दरभंगा : मेयर वैजयंती देवी खेड़िया ने अपने कैबिनेट में शामिल होनेवाले सदस्यों का चुनाव कर लिया है. उन्होंने सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों के नामों की सूची गुरुवार को नगर निगम को उपलब्ध करा दी है. नामित किये गये सदस्यों का शपथ ग्रहण 19 जून को आयोजित किये जाने की संभावना है. कैबिनट के गठन के बाद स्थायी समिति की पहली बैठक 22-23 जून को होने की संभावना बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 के पार्षद अजय कुमार जालान, 16 के सोहन यादव, 19 के सुबोध कुमार, 24 के मो. शिवगतुल्लाह उर्फ डब्बू खां, 27 के विनोद मंडल, 35 के आशा किशोर प्रजापति तथा वार्ड 39 के नुसरत आलम को सशक्त स्थायी समिति में शामिल किया गया है.
बता दें कि स्थायी समिति में मेयर व डिप्टी मेयर पदेन सदस्य होते हैं. नामित किये गये सदस्यों के नामों की पुष्टि करते हुये मेयर बैजयंती देवी खेड़िया ने बताया कि स्थायी समिति में शामिल किये जाने वाले सदस्यों की सूची निगम को हस्तगत करा दी गयी है. उन्होंने बताया कि नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण एक-दो दिनों में कराये जाने का नगर आयुक्त से कहा गया है.
बता दें कि शपथ ग्रहण सचिव या अवर सचिव स्तर के अधिकारी से कराये जाने का प्रावधान है. शपथ ग्रहण के लिये पटना से विभागीय अधिकारी भरत झा को अधिकृत किया गया है. संभावना जतायी जा रही है कि 19 जून को शपथ ग्रहण हो सकता है.
19 जून को सदस्यों के शपथ ग्रहण करने
की है संभावना
दो अल्पसंख्यक पार्षदों को मिला मौका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन