बिहार : दरभंगा में योगी आदित्यनाथ की सभा में BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा

Published at :15 Jun 2017 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : दरभंगा में योगी आदित्यनाथ की सभा में BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा

दरभंगा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा होने की खबर मिल रही है. जानकारी के मुताबिक योगी के कार्यक्रम में शामिल होने आए कार्यकर्ता भड़क गये हैं. उन्होंने पास नहीं दिये जाने को लेकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने […]

विज्ञापन

दरभंगा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा होने की खबर मिल रही है. जानकारी के मुताबिक योगी के कार्यक्रम में शामिल होने आए कार्यकर्ता भड़क गये हैं. उन्होंने पास नहीं दिये जाने को लेकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने में लगे हैं. पार्टी नेताओं की मानें तो कार्यकर्ताओं को मना लिया गया है और उन्हें उचित सम्मान के साथ स्थान दिलाने का काम किया जा रहा है. ज्ञात हो कि दरभंगा में योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है और उसमें भाग लेने के लिए भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जमा हैं. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का पास नहीं मिलने से कार्यकर्ता काफी नाराज हैं.

इससे पूर्व सीएम आदित्यनाथ योगी के दरभंगा दौरे के पहले ही कार्यक्रम के लिए बनाया गया पंडाल तेज आंधी और बारिश के कारण गिर गया. केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर आदित्यनाथ योगी दरभंगा राज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करनेवाले थे. बारिश की आशंका के मद्देनजर पंडाल वाटरप्रूफ बनाया गया था, लेकिन बुधवार रात आये तेज आंधी और पानी की वजह से पूरा पंडाल ही जमीन पर आ गिरा. यह वाटरप्रूफ पंडाल करीब 45000 स्क्वॉयर फीट में बना था. पंडाल के गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन समेत कई विधायक पहुंच गये हैं. पंडाल हटाने का काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-
योगी के कार्यक्रम पर आंधी-पानी का कहर, गिर गया वाटरप्रूफ पंडाल, नीतीश कुमार ने कहा- खाली हाथ नहीं करें बिहार का दौरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन