प्रधानाचार्य फर्जी प्रमाणपत्र पर कर रहे नौकरी!

दरभंगा : राघवेंद्र संस्कृत कॉलेज, नौबतपुर के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार ईश्वर की नियुक्ति प्रधानाचार्य के पद पर फर्जी प्रमाण-पत्रों के सहारे हुई थी. विधानसभा की समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह बात कही है. फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र तथा शोध कार्य का अनुभव शून्य रहने के बावजूद उनका चयन कर लिया गया था. […]
दरभंगा : राघवेंद्र संस्कृत कॉलेज, नौबतपुर के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार ईश्वर की नियुक्ति प्रधानाचार्य के पद पर फर्जी प्रमाण-पत्रों के सहारे हुई थी. विधानसभा की समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह बात कही है. फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र तथा शोध कार्य का अनुभव शून्य रहने के बावजूद उनका चयन कर लिया गया था. समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में उस समय नियुक्त किये गये डॉ ईश्वर समेत सभी 23 प्रधानाचार्यों की नियुक्ति में गंभीर अनियमितता वरती गयी थी. समिति ने सभी की नियुक्ति रद्द करते हुए नये सिरे से विज्ञापन निकाले जाने की अनुशंसा की थी.
रिपोर्ट पर अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की है. बता दें कि मध्यमा तथा उपशास्त्री के अंकपत्र में हेराफेरी मामले में डॉ ईश्वर को सीबीआइ ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया है. सरकार और विवि द्वारा कार्यवाही नहीं होते देख एक जनहित याचिका सीडब्ल्यूजेसी 21601/2014 दायर की गई थी. इसमें हाइ कोर्ट ने सरकार, विश्वविद्यालय और राजभवन को समुचित कारवाही करने को कहा. बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




