बाइक सवार अपराधियों ने 2.65 लाख रुपये लूटे

Published at :12 Jun 2017 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने 2.65 लाख रुपये लूटे

दरभंगा : सदर थाना के भालपट्टी ओपी क्षेत्र के एनएच 57 पर जानकीनगर पुल के समीप शनिवार की रात दो बाइक पर सवार आधे दर्जन अपराधियों ने पिस्तौल के नोंक पर बाइक सवार से दो लाख पैंसठ हजार रुपये लूट लिये. मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के हाटी निवासी पंकज कुमार यादव ने भालपट्टी ओपी […]

विज्ञापन

दरभंगा : सदर थाना के भालपट्टी ओपी क्षेत्र के एनएच 57 पर जानकीनगर पुल के समीप शनिवार की रात दो बाइक पर सवार आधे दर्जन अपराधियों ने पिस्तौल के नोंक पर बाइक सवार से दो लाख पैंसठ हजार रुपये लूट लिये. मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के हाटी निवासी पंकज कुमार यादव ने भालपट्टी ओपी पुलिस को लूट का आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि शनिवार की देर शाम वह अदलपुर निवासी टुनटुन यादव को बाजार समिति का 2.65 लाख रुपये देने आया था.

टुनटुन यादव के घर पर नहीं रहने के कारण वह अदलपुर से आगे जानकीनगर पुल के पास एक पेट्रोल पंप के पास चला गया. वहां से लौटने के क्रम में दो बाइक पल्सर व अपाची पर सवार आधे दर्जन अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर उनसे रुपये लूटकर दिल्ली मोड़ की ओर भाग गया. भालपट्टी ओपी प्रभारी केसी भारती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

एनएच 57 पर जानकीनगर पुल के पास अपराधियों ने दिया लूट को अंजाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन