जाम से हलकान रहे राहगीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : बारिश व जाम ने शुक्रवार को नगर के लोगों को परेशान करके रख दिया. सुबह में दो घंटे की बारिश के कारण लोगों का आवागमन बाधित रहा. वहीं दोपहर में वीआइपी रोड जगह-जगह काफी समय तक जाम रहा. जाम में फंसे लोग उमस से वैचेन रहे. यही हाल शहर के कई चौक-चौराहे का […]
विज्ञापन
दरभंगा : बारिश व जाम ने शुक्रवार को नगर के लोगों को परेशान करके रख दिया. सुबह में दो घंटे की बारिश के कारण लोगों का आवागमन बाधित रहा. वहीं दोपहर में वीआइपी रोड जगह-जगह काफी समय तक जाम रहा. जाम में फंसे लोग उमस से वैचेन रहे. यही हाल शहर के कई चौक-चौराहे का भी रहा.
लंबी जाम से निकलने में राहगीरों के पसीने छूट रहे थे. पुलिस अधिकारी एक जगह जाम समाप्त कराते तो दूसरी जगह पर जाम की सूचना उन्हें मिल जाती. कई वाहन चालक मुख्य मार्ग को छोड़ सहायक सड़कों की ओर से निकलते रहे. कुछ देर बाद सहायक सड़कें जाम होती रही.
राहगीर को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पडा़ जाम में फंसे लोग असहाय से हो रहे थे. दोनार, म्युजियम गुमती, दरभंगा रेलवे स्टेशन के निकट, अल्लपट्टी, बेंता आदि में दोपहर बाद रूक-रूक कर लगातार जाम रहा. इमरजेंसी सेवा के लिए डीएमसीएच जाने वाले वाहन भी फंसे रहे. यही हाल आयकर चौराहा रोड, हसनचौक रोड, दरभंगा टावर चौक, नाका पांच, छह का भी रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




