आज मेयर व उपमेयर का होगा चुनाव, तैयारी पूरी

Published at :09 Jun 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
आज मेयर व उपमेयर का होगा चुनाव, तैयारी पूरी

नगर िनकाय. समाहरणालय परिसर में होगा कार्यक्रम दरभंगा : नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण तथा मेयर और उप मेयर का चयन कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह करेंगे. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न […]

विज्ञापन

नगर िनकाय. समाहरणालय परिसर में होगा कार्यक्रम

दरभंगा : नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण तथा मेयर और उप मेयर का चयन कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह करेंगे. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है.
डीडीसी विवेकानंद झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, रमेश चन्द्र चौधरी की देखरेख में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा. साथ ही मेयर व उप मेयर का चुनाव होगा. मतदान पत्र तैयार करने की जवाबदेही आइटी प्रबंधक पूजा चौधरी को दी गयी है. विधि व्यवस्था की जवाबदेही सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह व प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद को दिया गया है. जलपान, भोजन की जवाबदेही नगर आयुक्त को मिली है.
सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित पार्षदों को दिया जायेगा प्रशिक्षण : शपथ ग्रहण एवं मेयर, उप मेयर चुनाव को लेकर मिनट-टू-मिनट जारी कर दिया गया है. सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. सुबह 11 बजे सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करेंगे. पार्षदों को डीएम डॉ सिंह द्वारा शपथ दिलायी जाएगी. सुबह 11:30 बजे से 11:45 बजे तक मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे. 15 मिनट तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी.
नाम वापसी के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा. दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक मतदान परिणाम की घोषणा तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इस बीच आधे घंटे का लंच होगा.
तीन बजे के बाद मिल जाएगा रिजल्ट : लंच के उपरांत मेयर व उप मेयर चुनाव के लिए दो से सवा दो बजे के बीच नामांकन होगा.
नामांकन पत्रों की समीक्षा के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा. नाम वापसी के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा.
पौने तीन बजे मतपत्र का मुद्रण एवं मतदान की तैयारी होगी. सवा तीन बजे तक मतदान करा लिया जाएगा. 10 मिनट बाद परिणाम की घोषणा कर विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा.
इसके बाद डीएम डॉ सिंह द्वारा मेयर तथा उप मेयर को शपथ दिलायी जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन