दारू के लिए पैसा नहीं देने पर मारी गोली

दरभंगा : लहेरियासराय थाने के सैदनगर मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम दारू का पैसा नहीं देने पर एक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है. प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गयी है. […]
दरभंगा : लहेरियासराय थाने के सैदनगर मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम दारू का पैसा नहीं देने पर एक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भरती कराया गया है. प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गयी है.
न्यू खाजासराय मुहल्ला निवासी तीर्थमणि सिंह सैदनगर में एक चाय दुकान में बैठा था. इसी दौरान बाइक पर सवार हनुमानगर प्रखंड के गोढ़ियारी निवासी रौनक सिंह एक साथी अभिमन्यु सिंह के साथ पहुंचा. रौनक ने तीर्थमणि से दारू पीने के लिए पैसा मांगा. इनकार करने पर गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




