एटीएम से फ्रॉड कर उड़ा िलये 2.16 लाख रुपये

दरभंगा : सावधान! एटीएम फ्रॉड तरह-तरह के वेश में आपके खून-पसीने के कमाई को उड़ाने के लिये बकुल ध्यान लगाये हुये हैं. जरूरी नहीं कोई उचक्का सा ही दिखने वाला व्यक्ति एटीएम फ्रॉड हो सकता है. कोर्ट और टाई लगाये व्यक्ति, स्मार्ट व मासूम दिखने वाले व्यक्ति, परिवार के साथ एटीएम के पास चक्कर लगाने […]
दरभंगा : सावधान! एटीएम फ्रॉड तरह-तरह के वेश में आपके खून-पसीने के कमाई को उड़ाने के लिये बकुल ध्यान लगाये हुये हैं. जरूरी नहीं कोई उचक्का सा ही दिखने वाला व्यक्ति एटीएम फ्रॉड हो सकता है. कोर्ट और टाई लगाये व्यक्ति, स्मार्ट व मासूम दिखने वाले व्यक्ति, परिवार के साथ एटीएम के पास चक्कर लगाने वाला गिरोह और कार से उतड़ने वाला व्यक्ति भी एटीएम फ्रॉड हो सकता है. आपकी सहायता करने के नाम पर ऐसे फ्रॉड कभी भी एटीएम बदलकर आपकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर सकते हैं.
ऐसा ही एक वाक्या लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज मेन रोड स्थित आईसीसीआई के एटीएम में सामने आया है. काले रंग की कार में सवार तीन व्यक्ति आईसीसीआई एटीएम के सामने खड़ा था. इस बीच पुरानी मुंसिफी निवासी मो. इसरारूल हक की पुत्री शाहीन पिछले दिन सुबह के 8.30 बजे आईसीसीआई के एटीएम से चार हजार रुपये निकाली. इस दौरान कार पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और शाहीन को मदद करने का झांसा देकर उसका एटीएम बदल लिया.
इसके कुछ ही देर बाद एटीएम फ्रॉड मधुबनी के सकरी स्थित एसबीआई के एटीएम से 40 हजार रुपये, फिर मुजफ्फरपुर में विभिन्न स्थानों से 1.86 लाख रुपये निकाल लिये. यानि कुल मिलाकर एटीएम फ्रॉड ने एक ही दिन में शाहीन के एटीएम अकाउंट से 2.16 लाख रुपये निकाल लिये. इस संबंध में शाहीन के आवेदन पर लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर शाहीन के रिश्तेदार ने बड़ी मशक्कत के बाद एटीएम में लगे सीसीटीवी से एटीएम फ्रॉड की तस्वीर और पूरा विडियो निकालकर सोमवार को प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद को सुपुर्द किया है. उसने प्रभारी एसएसपी को फ्रॉड की तस्वीर के अलावा कई और सुराग भी उपलब्ध कराते हुये अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




