सिलाई सीख महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

दरभंगा : आधुनिक युग तकनीकी शिक्षा में दक्ष और हुनरमंद लोगों का है. डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन जिस तरह से कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता प्राप्त करने योग्य बना रहा है, वह अनुकरणीय है. सिलाई विद्या के सहारे महिला आसानी से स्वरोजगार प्राप्त कर सकती है. उक्त बातें वार्ड नं. 14 की पार्षद […]
दरभंगा : आधुनिक युग तकनीकी शिक्षा में दक्ष और हुनरमंद लोगों का है. डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन जिस तरह से कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता प्राप्त करने योग्य बना रहा है, वह अनुकरणीय है. सिलाई विद्या के सहारे महिला आसानी से स्वरोजगार प्राप्त कर सकती है. उक्त बातें वार्ड नं. 14 की पार्षद चन्द्रकला देवी ने चूनाभट्ठी के महादलित मुहल्ले में डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन द्वारा आयोजित सिलाई शिविर में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देते हुए कही. पार्षद चन्द्रकला ने कहा कि अब महिलाएं घर-बाहर दोनों जगहों में आसानी से तालमेल बिठाकर कार्य कर रही है.
पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है. महिलाओं को पेड़-पौधों लगाने के साथ-साथ घरेलू सामान कपड़े या कागज के थैले में ही लाना चाहिए. इससे पोलोथीन के चलन पर विराम लगेगा. प्रशिक्षिका शोभा देवी ने बताया कि शिविर पिछले साठ दिनों से चल रहा है. समापन कार्यक्रम का संचालन फाउण्डेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया. मौके पर ऋतिका देवी, काजल कुमारी, मनीषा कुमारी, उषा देवी, रूणा कंठ, सुनीता देवी, मीना देवी, सुबाला कुमारी आदि उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




