Bihar News: सहरसा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में फैली सनसनी

Updated at : 29 Nov 2021 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सहरसा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में फैली सनसनी

Bihar News मृतक युवक की पहचान चकभारो निवासी अबुजर आलम के रूप में हुई है. युवक अपने घर से आटा चक्की मिल से आटा लाने के लिए जा रहा था. युवक को रास्ते में ही दो से तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरयामा के समीप दो से तन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी, जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी बख्तियारपुर थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

मृतक युवक की पहचान चकभारो निवासी अबुजर आलम के रूप में हुई है. युवक अपने घर से आटा चक्की मिल से आटा लाने के लिए जा रहा था. युवक को रास्ते में ही दो से तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना पुलिस महकमे पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं. आखिरकार अपराधी इतने बेलगाम हो चुके है कि दिनदहाड़े हत्या कर आराम से चले जाते है.

मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वही मौके पर पहुंचे सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक घटना के कारण का खुलासा नहीं हो पा रहा है. वहीं गोलीबारी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया और स्थानीय पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

Also Read: गोपालगंज में पंचायत चुनाव में मिली हार से बौखलाए सरपंच प्रत्याशी ने पड़ोसी महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी

Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन