पटना में अपराधियों ने एक युवक पर बरसायी गोलियां, चार लोगों की हालत गंभीर, देखें घटना की तस्वीरें

Updated at : 18 Nov 2022 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में अपराधियों ने एक युवक पर बरसायी गोलियां, चार लोगों की हालत गंभीर, देखें घटना की तस्वीरें

Bihar Crime News: पटना में अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही है.

विज्ञापन
undefined

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना में अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि चार लोग घायल हो गए.

undefined

यह घटना पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके में बिस्कुट फैक्ट्री के पास की है. जानकारी के अनुसार, युवक बिस्कुट फैक्ट्री के पास गली से गुजर रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

undefined

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा. युवक को चार गोली लगी है. घटना को अंजाम बुलेट सवार बदमाशों ने दिया है. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है. लोगों ने जमकर इस आरोपी की पिटाई कर दी.

undefined

घटना के बाद भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया. लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. लोगों से पुलिस किसी तरह से बचाने में सफल रही. गोलीबारी किस वजह से हुई है. इसका पता अभी नहीं चल पाया है. वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

undefined

बताया जा रहा है कि घटना में शामिल एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी. भीड़ से पुलिस ने किसी तरह बचाकर आरोपी को अपने साथ ले गई.

undefined

घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी इसी बुलेट से पहुंचे थे. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गये. इसके बाद लोगों ने बाइक में आग लगा दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन